फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Falakaha police station in-charge suspended in ASI Rajiv Ranjan Mall murder case, Purnea DIG

Bihar News: एएसआई राजीव रंजन मल्ल मर्डर केस में फलकाहा थानेदार निलंबित, डीआईजी ने की कार्रवाई

Tue, 18 Mar 2025 03:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 18 Mar 2025 03:50 PM IST
सार

डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि दारोगा की मौत मामले में कई पुलिस कर्मियों की कर्तव्य के प्रति सजग नहीं रहने का मामला सामने आया है। सभी लापरवाह पुलिस कर्मियों के विरुद्ध क्विक एक्शन लेकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Falakaha police station in-charge suspended in ASI Rajiv Ranjan Mall murder case, Purnea DIG
दिवंगत एएसआई राजीव रंजन मल्ल । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अररिया में एएसआई राजीव रंजन मल्ल की हत्या मामले में पूर्णिया डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने बड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने फलकाहा थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह और वाहन चालक होमगार्ड जवान अजय कुमार पासवान को निलंबित किया है। डीआईजी ने बताया कि थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह को सूचना जुटाने में विफल रहने और ड्यूटी में लापरवाही के कारण निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन


लापरवाह पुलिस कर्मियों के विरुद्ध एक्शन
डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि दारोगा की मौत मामले में कई पुलिस कर्मियों के कर्तव्य के प्रति सजग नहीं रहने का मामला सामने आया है। सभी लापरवाह पुलिस कर्मियों के विरुद्ध क्विक एक्शन लेकर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल उनके स्तर से थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह को तत्काल निलंबित किया गया है। जांच में यह खुलासा हुआ है कि पुलिस वाहन के चालक ने छापामारी के लिए गये पुलिस वाहन को गलत दिशा में खड़ा कर रखा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

धक्का-मुक्की में गिरने से मौत हो गई
घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान, क्षतिग्रस्त गाड़ी के विवरण से पता चला है कि थानाध्यक्ष फुलकाहा, थाना ने गैर-जिम्मेदाराना तरीके से छापामारी दल का नेतृत्व किया। सरकारी वाहन को उल्टी दिशा में रखा गया, जिस कारण अभियुक्त को गिरफ्तार कर लौटने के क्रम में चालक द्वारा वाहन को बैंक नहीं कर पाने के कारण इस कांड के अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर हमला कर अपराधी अनमोल यादव को छुड़ा लिया गया। वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। थानाध्यक्ष द्वारा आत्मरक्षार्थ तथा छापामारी दल की सुरक्षा हेतु फायरिंग नहीं की गई या कराया गया, जिस कारण सअनि राजीव रंजन मल्ल की अभियुक्तों द्वारा धक्का-मुक्की में गिरने से मौत हो गई। प्रशासनिक त्रुटि की जांच पुलिस अधीक्षक, अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फारबिसगंज, अंचल पुलिस निरीक्षक, रानीगंज एवं कांड के अनुसंधानकर्ता महादेव कामत, पुनि फारबिसगंज अंचल की उपस्थिति में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed