फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Ethanol tanker blast due to welding machine fire hit, Pedestrian dead, two serious in bettiah

Bihar News : बीच सड़क पर धमाका, सात टुकड़ों में बंटा राहगीर का शरीर; बेतिया में टैंकर फटने से घटना, दो गंभीर

Sun, 28 Jul 2024 03:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 28 Jul 2024 03:48 PM IST
सार

Bihar: बिहार के बेतिया में टैंकर ब्लास्ट होने से रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति के परखच्चे उड़ गए है। वहीं विल्डिंग कर रहे दो अन्य लोग पूरी तरह से घायल हो गए है। जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।

विज्ञापन
Bihar News : Ethanol tanker blast due to welding machine fire hit, Pedestrian dead, two serious in bettiah
टैंकर ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में टैंकर ब्लास्ट होने से रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति के परखच्चे उड़ गए है। बताया जाता है कि जिस व्यक्ति के परखच्चे उड़े है उसका शरीर सात अलग-अलग टुकड़ों मे विखंडित हो गया है। यह घटना इलाके मे आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर काफी संख्या मे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। घटना जिले के मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज के इथनॉल प्लांट के गेट के समीप हाई स्कूल चौक की है। मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के सतभीड़वा गांव निवासी नागेश्वर मुखिया के 25 वर्षीय पुत्र दरोगा मुखिया के रूप मे की गई है। वहीं घायलों की पहचान मझौलिया गांव निवासी सिकंदर मियां एवं तूफानी मियां है।
विज्ञापन



वेल्डिंग करने के दौरान हुआ हादसा
मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज के एथेनॉल प्लांट गेट के समीप हाईस्कूल चौक पर एक ट्रक टैंकर लेकर एक वेल्डिंग दुकान पर खड़ा था और उसमें कुछ गड़बड़ी होने के कारण वेल्डिंग मिस्त्री गैस बिल्डिंग कर रहे थे। ट्रक इथेनॉल ले जाने नागालैंड से इथेनॉल प्लांट मझौलिया में आया हुआ था। तब तक अचानक टैंकर ब्लास्ट हो गया और उसी रास्ते से साइकिल से गुजर रहे दरोगा मुखिया बलास्ट की चपेट में आ गए। जिससे उनके शरीर के परखच्चे उड़ गए और शरीर सात भागों में अलग-अलग विखंडित हो गया है।
विज्ञापन


वेल्डिंग कर रहे दो लोग गंभीर, रेफर
वेल्डिंग कर रहे दो अन्य लोग भी बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मझौलिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि मृतक साइकिल से गड़ासी पिटवाने के लिए जा रहा था। घटना के बाद ग्रामीण तथा परिजनों का गुस्सा एकाएक भड़क उठा और सभी लोग सड़क पर उतर कर बवाल काट रहे है। सभी मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने तथा उसके  बेटे को इथेनॉल प्लांट में नौकरी की मांग कर रहे है। मौके पर पहुंची मझौलिया पुलिस तथा मुफस्सिल थाना की पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने की कोशिश कर रही है, हालांकि मामला अभी शांत नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed