Bihar : पटना जाने के दौरान इंजीनियरिंग का छात्र लापता, परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
Bihar : छात्र इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। घर वालों को किसी काम के सिलसिले में पटना जाने की बात कहकर कोसी ट्रेन से पटना के लिए घर से निकला। तब से अब तक वह लापता है। अब पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है।
विस्तार
पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा नगर निवासी दिनेश कुमार दास के पुत्र ऋषभ कुमार (17) पटना से लापता हो गया है। ऋषभ इंटर का छात्र है और एक साल पहले तक पटना में रहकर विद्या क्लासेस में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण वह महीने भर पहले पटना से वापस पूर्णिया लौट आया था और यहीं रहकर पढ़ाई कर रहा था। ऋषभ 26 जून को पटना से जरूरी डॉक्यूमेंट लाने की बात कहकर घर से निकला था। 26 जून की देर रात करीब 1 बजे वह टोटो से पूर्णिया कोर्ट पहुंचा और कोसी एक्सप्रेस ट्रेन से पटना के लिए रवाना हो गया। 27 जून को दोपहर 2 बजे ऋषभ से उसकी मां नंदनी देवी की आखिरी बातचीत हुई थी। इसके बाद से उसका फोन ऑफ आने लगा और कोई खोज खबर नहीं मिली।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सीएम हाउस का घेराव करने निकले सैकड़ों छात्र, पटना पुलिस ने रोका, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे सरकार
परिजनर ऋषभ के लापता होने से चिंतित हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पिता दिनेश कुमार दास और चाचा सुरेश दास ने बताया कि ऋषभ के लापता होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से ऋषभ को सकुशल ढूंढ निकालने की अपील की है। इस बात की जानकारी मिलने पर भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता भी ऋषभ के घर पहुंची और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने ऋषभ की बरामदगी के लिए एसपी से आग्रह किया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: भाजपा की राज्य कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा- फिर एक बार आएगी NDA सरकार
ऋषभ के परिजन पूर्णिया एसपी से भी मुलाक़ात की और छात्र के लापता होने की जानकारी दी। परिजन के साथ-साथ आये स्थानीय लोगों ने पूर्णिया एसपी से शहर में बढ़ते गुमशुदगी के मामले पर अंकुश लगाने की अपील की है। एसपी ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि ऋषभ को सकुशल ढूंढ निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पुलिस हर संभव स्थानों का सीसीटीवी खंगाल रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.