फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Encounter in Bhojpur bihar police two criminals arrested

Encounter : बिहार में एनकाउंटर, दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे; एक शख्स पर कर रहे थे ताबड़तोड़ फायरिंग

Sun, 09 Mar 2025 10:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 09 Mar 2025 10:51 PM IST
सार

Bihar : अपराधियों को ऐसा लगता है कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन कभी-कभी बिहार की पुलिस अपराधियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई भी करती है। .अब राजधानी से सटे एक जिले में पुलिस ने एनकाउंटर किया है। .

विज्ञापन
Bihar News : Encounter in Bhojpur bihar police two criminals arrested
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में एक बार फिर एनकाउंटर की घटना हुई है। पुलिस ने दो अपराधियों को गोली मारकर दबोच लिया है। घटना घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरीगाव के समीप की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो अपराधी एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर भाग रहा था। तभी लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई। पुलिस वहां पहुंचते ही अपराधियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन अपराधी रुकने के बजाय पुलिस पर ही गोलीबारी करने लगे। तब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायर किया, जिसमें कुख्यात अपराधी छोटू मिश्रा और विपुल गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने खदेड़कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। लोगों का कहना है कि यह घटना रोडरेज के विवाद में चार चक्का वाले वाहन और मोटरसाइकिल सवार के बीच विवाद हुआ, जिसमें गोलीबारी हुई है। .

विज्ञापन


घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि तिलक समारोह में शामिल होने 6 युवकों का ग्रुप स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से निकाला था। यह लोग सभी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौरा गांव से आरा-बक्सर मुख्य मार्ग से होते हुए जा रहे थे। तभी बाइक से दो लोग ओवरटेक कर आगे निकले। इसी दौरान कार और बाइक सवारों के बीच ओवरटेक करने को लेकर के विवाद हो गया। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार पर हमला कर दिया, जिसमें कौरा गांव के रहने वाले स्वर्गीय अनुराग सिंह के पुत्र पप्पू सिंह उर्फ शशि भूषण को जांघ में दो गोली लग गई। गोलीबारी की घटना की सूचना घटना स्थल से ही जख्मी के साथ रहे दोस्तों के द्वारा जगदीशपुर डीएसपी को दिया गया और जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। गोलीबारी की घटना के बाद घटनास्थल से बाइक सवार अपराधी भाग रहे थे, तभी सामने से जगदीशपुर की थाना की पुलिस       आते दिखी। फिर क्या था पुलिस उन अपराधियों का पीछा करने लगी। इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस पर ही गोली चलाने लगे। तब जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपराधियों पर गोली चलाई। इस एनकाउंटर में दो अपराधी जख्मी हो गए। जख्मी अपराधियों की पहचान आनंद नगर निवासी कुख्यात छोटू मिश्रा के रूप में हुई है और उसके साथ ही धनगाई के रहने वाले विपुल कुमार के रूप में हुई है। छोटू मिश्रा को दोनों पैरों में कुल तीन गोली लगी है, जबकि उसके साथ ही विपुल को पैर में ही दो गोली लगी है।
विज्ञापन


इस मामले में एसपी मिस्टर राज ने बताया कि ओवरटेक करने को लेकर के यह विवाद हुआ, जिसमें बाइक सवार अपराधियों ने अप्पू सिंह नाम के एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। भाग रहे अपराधियों का पुलिस पीछा कर रही थी तो अपराधी पुलिस के साथ भी गोलीबारी करने लगे। जिसमें आत्म सुरक्षा करने हेतु पुलिस के द्वारा भी गोली चलायी, जिससे दो अपराधी जख्मी हो गये। उनको पुलिस कस्टडी में लेकर इलाज करा रही है। अपराधियों के पास से दो देशी पिस्तौल और 6 गोली के साथ एक बाइक भी बरामद किया गया है। एसपी ने ये भी बताया कि अपराधियों को पकड़ने के दौरान पुलिस की गाड़ी भी एक क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


                      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed