फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Electrician death suicide case murder case husband wife muzaffarpur bihar police

Bihar News: इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत को परिजनों ने आत्महत्या बताया; पत्नी का आरोप- घर के लोगों ने की हत्या

Mon, 17 Feb 2025 12:51 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 17 Feb 2025 12:51 AM IST
सार

Bihar News : शब ए बारात के अगले दिन पति ने पत्नी को कॉल कर ससुराल बुलाया, लेकिन जब पत्नी ससुराल पहुंची तो पति की लाश पड़ी थी। अब पत्नी घर वालों पर हत्या का आरोप लगा रही है। घर वाले इसे सुसाइड कह रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Electrician death suicide case murder case husband wife muzaffarpur bihar police
मृतक का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थिति में एक इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। उसकी लाश उसके घर के छत से मिली। हालाँकि परिजन युवक को लेकर सदर अस्पताल आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही मृतक की पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग भागे भागे अस्पताल में पहुंचे जहां युवक की लाश को देख चीख पुकार मच गई। इस दौरान में जमकर के हंगामा और बवाल हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुँच गई। मृतका युवक की पहचान मो राजा पुत्र उम्र 23 वर्ष पिता नगर थाना क्षेत्र के इमामगंज चांद कोठी निवासी कमरू जमा (23) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप अपने ससुर, ननद और देवर पर लगाया है। पत्नी ने कहा कि मेरे पति आज शाम को कॉल करके मुझे ससुराल बुलाये थे, लेकिन इससे पहले ही इनलोगों ने मेरे पति की हत्या कर दी। इस दौरान मायका पक्ष और ससुराल पक्ष में पुलिस के सामने झड़प हुई। हालाँकि पुलिस और वहां जुटे अन्य लोगों ने दोंबो  तरफ से बीच-बचाव ककर मामले को शांत कराया। 
विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक की पत्नी हुस्न आरा ने कहा कि शब ए बारात के अगले दिन मैं अपने मायके चली गई थी। आज मेरे पति मो राजा जो कि बतौर एक इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं, ने कॉल करके दिन में बताया कि शाम में घर आ जाओ।इसके बाद मुझे जानकारी दी गई कि राजा की मौत हो गई है। हुस्न आरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे सास ससुर और पति के परिवार के सदस्य पहले से मुझे टॉर्चर करते थे। उनके द्वारा ही मेरे पति की हत्या की गई है। मेरी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी और शादी के बाद से सभी लोग मुझे दहेज को लेकर टॉर्चर किया करते थे। हमारी एक डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची है।  मृतक मो राजा की मां शबाना खातून ने कहा मेरी पतोहु का यह आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है। बेटे ने तंग आकर सुसाइड किया है। वह कई लोगों से कर्ज ले रखा था और इन दिनों नशा का सेवन किया करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले में नगर थाना के अपर थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि इमामगंज चांद कोठी के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई है। मृतक के परिजन का कहना है कि युवक ने सुसाइड किया है, जबकि पत्नी का आरोप है कि परिवार के लोगों ने ही उसकी हत्याया की है। अभी शव का पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि मौत का सही कारण क्या है। 

                   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed