{"_id":"682eb4c7a6eb3d58ae0f7b6c","slug":"bihar-news-education-department-taken-action-against-many-school-teachers-news-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 598 शिक्षकों पर गिरी गाज; कई अन्य पर भी लटकी है कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 598 शिक्षकों पर गिरी गाज; कई अन्य पर भी लटकी है कार्रवाई की तलवार
Thu, 22 May 2025 10:53 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 22 May 2025 10:53 AM IST
सार
Bihar : शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 598 शिक्षकों पर गाज गिराई है। इस मामले में शिक्षकों की बर्खास्तगी और निलंबन की घोषणा की गई है। विभाग ने शिक्षकों और पदाधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के कारण भी बताये हैं।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
शिक्षा विभाग ने सख्ती करते हुए कुल 598 पर कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग ने राज्य भर शिक्षकों की बर्खास्तगी और निलंबन की घोषणा की है। बर्खास्त होने वाले शिक्षकों की संख्या 61 है, जबकि विभाग ने 264 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अतिरिक्त 273 शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विभाग ने यह लगाये हैं आरोप
इस संबंध में शिक्षा विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई कार्यक्षमता में लापरवाही, विभागीय आदेशों की अवहेलना और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद कि गई है। विभाग का यह भी कहना है कि उन शिक्षकों पर यह आरोप है कि कई ऐसे शिक्षक स्कूल में उपस्थिति दर्ज कराकर या फिर हेडमास्टर से मिलीभगत कर विद्यालय से गायब हो जाते हैं। साथ ही स्कूल मद की राशि में भी अनियमितता पायी गई हैं। कई जगहों से लापरवाही और भ्रष्टाचार की भी शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों में शिक्षक और अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़िये-BPSC Teacher: शिक्षा विभाग ने बीपीएससी टीचर पर हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना की; तारीख बीती, नहीं हुई नियुक्ति
विज्ञापन
जानिए कितने शिक्षकों पर हुई है कार्रवाई
शिक्षा विभाग ने कुल 598 शिक्षकों पर कार्रवाई की है, जिनपर लापरवाही करने का आरोप लगा है। इस संबंध में विभाग का कहना है कि 61 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है, 264 शिक्षकों को निलंबित किया गया है, जबकि 273 शिक्षक जांच के घेरे में हैं।
यह खबर भी पढ़िए -Bihar: बिहार में झुग्गी घोटाला; फर्जी स्लम दिखाकर केंद्र सरकार से 49 करोड़ स्वीकृत कराने का मामला आया सामने
इन जिलों के शिक्षकों और पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई
इस संबंध में शिक्षा विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी का कहना है कि उन्होंने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को कार्रवाई करने के
निर्देश जारी कर दिए हैं। सुबोध कुमार चौधरी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से बर्खास्तगी, निलंबन और कार्रवाई के सभी आंकड़े Google Sheet के माध्यम से देने का निर्देश दिया गया। कुछ जिलों द्वारा सूचनाएं अधूरी दी गई हैं या Google Sheet-2 में कोई आंकड़ा नहीं भरा गया है। इनमें अररिया, जमुई, नालंदा, पटना, सहरसा, शेखपुरा, सारण, सीतामढ़ी, सुपौल और सीवान शामिल हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि यह एक गंभीर लापरवाही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन