फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Education Department bihar minister clarified about kk pathak news for central deputaion

KK Pathak : केके पाठक को बिहार सरकार ने भेजा तो नहीं... मंत्री विजय चौधरी बोले- वह जाना चाहते थे तो NOC दिया

Fri, 01 Mar 2024 05:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 01 Mar 2024 05:58 PM IST
सार

Bihar News : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा नहीं, बल्कि उनके आवेदन पर अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया। 'अमर उजाला' की कल दी गई जानकारी पर आज सरकार ने मुहर लगाई।

विज्ञापन
Bihar News : Education Department bihar minister clarified about kk pathak news for central deputaion
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आईएएस केके पाठक। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही थी, उसपर अब लगाम लग चुका है। बिहार सरकार के शिक्षा विजय चौधरी ने सारी चीेजें स्पष्ट कर दी है। उन्होंने  'अमर उजाला' की कल दी गई जानकारी पर आज मुहर लगाई। विधानसभा परिसर में मीडियो के सवालों का जवाब देते हुए साफ कह दिया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने केके पाठक को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नहीं भेजा है। बल्कि इसके लिए उन्होंने खुद इसके लिए आवेदन दिया था। उनके आवेदन पर बिहार सरकार ने अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया है। उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से बिहार सरकार को कोई दिक्कत नहीं है। इसलिए उन्होंने एनओसी दे दिया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम नीतीश ने आगे बढ़ाया, उन्हीं पर पड़े भारी
बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को 'बिहारी' के साथ गालियों का वीडियो वायरल होने पर भी केके पाठक पाक-साफ बचे रहे तो अंदाजा लग रहा था कि उनके ऊपर सीधे मुख्यमंत्री का हाथ है। इस हाथ की पुष्टि तब और हो गई, जब महागठबंधन सरकार खत्म होने से कुछ दिनों पहले पाठक की लंबी छुट्टी से लौटने के पहले मुख्यमंत्री ने उनसे भिड़ने वाले राष्ट्रीय जनता दल कोटे के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर को ही बदल डाला। मंत्री की कुर्सी बदलवाने में सक्षम साबित हुए पाठक ने इसके बाद एक लगातार कई ऐसे फैसले लिए, जिससे सरकार असहज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद विधायकों ने केके पाठक पर कार्रवाई की मांग की थी
सदन में विपक्ष के विधायकों ने हंगामा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि वह इसके लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को कह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने पाठक को तत्काल बुलाकर पूछा भी कि उन्होंने स्कूलों की समय सारिणी में उनके निर्देशानुसार बदलाव क्यों नहीं किया? इतना कुछ होने के बाद भी पाठक अपनी बात पर अड़े रहे। स्पष्टीकरण की चिट्ठियां जारी करते रहे, लेकिन सीएम के सदन में दिए आश्वासन के हिसाब से काम नहीं किया। और तो और, समय सारिणी में सुधार का एक आदेश उनके मातहत किसी अधिकारी ने जारी कर दिया तो उसे फर्जी बताते हुए विभाग के ही अधिकारी से स्पष्टीकरण दिलवाया। गुरुवार को विधानसभा में विपक्ष ने उन चिट्ठियों पर भी बवाल किया और राजद ने तो मुख्यमंत्री की कमजोरी के साथ सदन की अवमानना भी करार दिया। राजद विधायकों ने तो केके पाठक पर कार्रवाई की मांग तक कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed