फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: ED raids contractor Rishu Shri's premises, evidence of irregularities in tenders found, Patna

Bihar News: आईएएस संजीव हंस के करीबी रिशु के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, टेंडरों में अनियमितताओं के सबूत मिले

Fri, 13 Jun 2025 03:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 13 Jun 2025 03:24 PM IST
सार

ED Raid: ईडी को ठेकेदार रिशु श्री के खिलाफ कई साक्ष्य मिले। इससे यह बात सामने आई कि उसका बिहार सरकार के कई अधिकारियों के साथ गठजोड़ था। इसका इस्तेमाल वह टेंडरों में करता था। ईडी को कई टेंडर में अनियमितताओं के साक्ष्य मिले। 

विज्ञापन
Bihar News: ED raids contractor Rishu Shri's premises, evidence of irregularities in tenders found, Patna
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अलग-अलग टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पटना, मुजफ्फरपुर, सूरत और पानीपत में जेल में बंद आईएएस संजीव हंस के सहयोगी रिशु श्री और उससे जुड़े सिंडिकेट के खिलाफ करीब नौ ठिकानों पर छापेमरी की है। ईडी के हाथ कई ऐसे सबूत मिले, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि राज्य सरकार द्वारा जारी टेंडरों में अनियमितताएं हुई हैं। छापेमारी के दौरान कुछ व्यक्तियों और ठेकेदार से जुड़े यात्रा एजेंटों के खिलाफ कई साक्ष्य और दस्तावेज़ जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


ट्रांसफर पोस्टिंग भी तय करता था रिशु
ठेकेदार की कंपनियाँ विभिन्न बिहार सरकार के विभागों जैसे जल संसाधन, स्वास्थ्य, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, शहरी विकास, बिहार शहरी बुनियादी ढांचा विकास निगम (BUIDCO), शिक्षा, भवन और निर्माण तथा ग्रामीण कार्य विभाग में अनुबंध और उप-अनुबंध लेती हैं। ईडी की टीम ने पटना में गोला रोड स्थित एक अधिकरी के ठिकाने पर भी छापेमारी की। आरोप है कि यह अधिकारी रिशु श्री के इशारे पर काम करते थे। वह सामान्य प्रशासन विभाग के जरिए छोटे कर्मियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग देखने का काम करता था। ईडी को शक है कि रिशु श्री कई जिलों में अपने नेटवर्क के जरिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग भी तय करता था। 
विज्ञापन

पटना में दिनदहाड़े 17 साल के लड़के को मार डाला, अपराधियों ने घर से बुलाकर मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को लंदन-पेरिस जैसे देशों की सैर करता था

ठेकेदार रिशु श्री विभिन्न सरकारी अधिकारियों के साथ गठजोड़ करता था। उन्हें कई तरह के प्रलोभन देता था। इतना ही नहीं रिशु श्री के सिंडीकेड के अधिकारियों-नेताओं को लंदन-पेरिस जैसे देशों की सैर कराने वाले ट्रैवल एजेंट और मुजफ्फरपुर में उसके सीए के ठिकाने से भी ईडी को कई दस्तावेज में मिले हैं। यह भी बात सामने आई है कि रिशु श्री कंपनी श्रीनेस बिल्ड इंफ्र प्राइवेट लिमिटेड के जरिए कई भ्रष्ट अधिकारियों काले पैसे सफेल किए जाते थे। बता दें कि इस मामले में मार्च में कुछ सरकारी अधिकारियों के खिलाफ इसी तरह की छापेमारी की गई थी, जिसमें 11.64 करोड़ रुपये जब्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed