फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: ED arrested Subhash Yadav; Sand business, cash recovered, ED raid, Lalu Yadav, RJD; Bihar News

Bihar News : लालू प्रसाद के करीबी सुभाष यादव गिरफ्तार, ईडी को छापेमारी के दौरान दो करोड़ कैश और कई कागजात मिले

Sun, 10 Mar 2024 09:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 10 Mar 2024 09:50 AM IST
सार

सुभाष यादव ब्रॉडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्ट हैं। उन पर बालू के अवैध कारोबार करने का आरोप है। अब इस गिरफ्तारी के बाद राजद खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Bihar News: ED arrested Subhash Yadav; Sand business, cash recovered, ED raid, Lalu Yadav, RJD; Bihar News
सुभाष यादव के घर ईडी की छापेमारी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी सुभाष यादव को ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह से लेकर रात तक सुभाष यादव के आठ ठिकानों पर छापेमारी चली थी। इसके बाद करीब दो करोड़ कैश बरामद और जमीन से जुड़े कई कागजात बरामद हुए थे। जांच के बाद ईडी की टीम ने सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया। ईडी की टीम की ओर से अब तक बयान जारी नहीं किया गया है। सुभाष यादव ब्रॉडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्ट हैं। उन पर बालू के अवैध कारोबार करने का आरोप है। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद राजद खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले राजद एमएलसी विनोद जायसवाल के ठिकाने पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की थी। टीम ने पटना स्थित आवास पर रेड की थी।

विज्ञापन


बेऊर जेल शिफ्ट करने की चल रही तैयारी
दरअसल, ईडी की टीम को सुभाष यादव के खिलाफ अवैध बालू कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत मिली थी। जांच के बाद टीम ने पटना के दानापुर, तकिया इलाके समेत  सुभाष यादव के आठ ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान इतनी भारी मात्रा में कैश देख ईडी की टीम दंग रह गई थी। टीम को कैश गिनने के लिए मशीन मंगवाना पड़ा था। इसके बाद मध्य रात्रि को सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी टीम सुभाष यादव को बेऊर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


राजद ने लोकसभा चुनाव का दिया था टिकट
बालू कारोबार से जुड़े सुभाष यादव को राजद ने 2019 में झारखंड के चतरा लोकसभा से टिकट दिया था। हालांकि, उस चुनाव में उन्हें हार का सामाना करना पड़ा था। इधर, चुनाव से एक साल पहले यानी 2018 में इनकम टैक्स ने दिल्ली, धनबाद और पटना समेत सुभाष यादव के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed