फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Due to gold chain, the groom refused to marry, demanded dowry, made Barati hostage, Motihari News

Bihar News : अब दूल्हे ने ऐसी जिद ठानी कि सिंदूरदान के समय टूट गई शादी, अबतक दुल्हनों की जिद से टूटे कई रिश्ते

Mon, 22 May 2023 12:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 22 May 2023 12:44 PM IST
सार

Marriage Broken : पिछले दिनों कुछ खबरें ऐसी आईं, जिसमें दुल्हन किसी न किसी कारण शादी से इनकार कर देती थी, वह भी तब जब बारात दरवाजे पर आ गई हो लेकिन अब एक दूल्हे ने सिंदूरदान से इनकार कर दिया। उसने ऐसी जिद ठान ली कि शादी टूट गई।

विज्ञापन
Bihar News: Due to gold chain, the groom refused to marry, demanded dowry, made Barati hostage, Motihari News
शादी से इनकार के बाद दूल्हे समेत 4 को बंधक बना लिया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में शादी के मंडप पर दूल्हे की जिद उसपर ही भारी पर गई। उसकी जिद के कारण न केवल शादी टूट गई बल्कि उसे अपने परिवार वालों के साथ कई घंटों तक बंधक बनकर रहना भी पड़ा। मुक्त हुआ तो दूल्हे को पांच लाख कैश और कई कीमती सामान लौटना पड़ा। आज यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। उसकी जिद जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि वरमाला हो गया था। शादी की कई रस्में भी पूरी हो गई थी। लेकिन, सिंदूरदान के वक्त दूल्हे ने सोने की चेन और पलंग की मांग कर दी। पांच लाख कैश और कीमती सामान देने के बाद हमलोग अचानक सोने की चेन देने सक्षम नहीं थे। यह बात दूल्हे और उसके परिवार वालों को समझाया लेकिन वह नहीं मानें।

विज्ञापन


लड़की पक्ष ने दूल्हा समेत 4 को बनाया बंधक
घटना नगर थाना क्षेत्र के बेलवनवा मोहल्ला में शनिवार की रात है। लड़की पक्ष का कहना है कि श्याम महतो की पुत्री कोमल कुमारी की शादी मुफस्सिल थाना के पटखौलिया गांव निवासी राजेश महतो के पुत्र रोहित कुमार के साथ तय हुई थी।  बाराती दरवाजे पर आए। लड़की पक्ष ने बाराती का स्वागत किया। वरमाला की रस्म भी हुई। इसके बाद खाना पीना हुआ। दूल्हा-दुल्हन शादी के मंडप में पहुंची। सिंदूरदान के वक्त दूल्हा रूक गया। वह कहने लगा कि जब तक मुझे सोने की चेन और पलंग नहीं मिलेगी तब मैं दुल्हन की मांग में सिंदूर नहीं डालूंगा। इसके बाद हमलोगों ने कहा कि पहले ही 5 लाख रुपया दहेज के रूप में दे चुके हैं अब सोने की चेन कहां से लाएंगे लेकिन दूल्हा नहीं माना। वह शादी के मंडप से उतर गया। 
विज्ञापन


रात से दोपहर तक बंधक बनाकर रखा, पंचायत भी बैठी
दूल्हा की इस करतूत के बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि लड़की वालों ने दूल्हा, उसके पिता, बहनोई और भाई को बंधक बना लिया।  इसके बाद रविवार को दोपहर में गांव व मोहल्ला के लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। पंचायत में दहेज में दी गई राशि व बारात के स्वागत में खर्च वापस लौटने पर बात बनी। दूल्हे के परिवार वालों ने 5 लाख वापस किया तब यह लोग मुक्त हो पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दुल्हन ने कवरमाला के बाद शादी से इनकार कर दिया था
मंडप से शादी तोड़ने की यह पहली घटना नहीं है। हाल में ही सीतामढ़ी में दुल्हन ने दो फेरे लेने के बाद शादी से इनकार कर दिया था। कारण बस इतना था कि दूल्हे का रंग दुल्हन को पसंद नहीं था। इतनी सी बात पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दी। परिवार वालों ने उसे काफी समझाया। लेकिन, वह किसी की नहीं सुनी। दूल्हे को बाराती समेत बैरंग लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed