{"_id":"65143de4235e14014802ae76","slug":"bihar-news-drunk-teacher-reached-school-in-siwan-bihar-police-arrested-kk-pathak-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : नशे में झूमते शिक्षक पहुंचे विद्यालय, छात्र के साथ अभिभावकों ने किया ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : नशे में झूमते शिक्षक पहुंचे विद्यालय, छात्र के साथ अभिभावकों ने किया ऐसा
Wed, 27 Sep 2023 08:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 27 Sep 2023 08:06 PM IST
सार
Bihar Police : जहां एक ओर बिहार सरकार विद्यालय और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की बात कह रही है वहीं दूसरी तरफ शिक्षक शराब के नशे में झूमते हुए विद्यालय पहुँच गये। इसके बाद छात्र और अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शराबी शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के एक विद्यालय में एक शिक्षक न सिर्फ एक शिक्षक की मर्यादा का हनन किया बल्कि विद्यालय की गरिमा को भी तार-तार कर दिया। वह शिक्षक छात्रों के विद्यालय पहुँचने के कई घंटे बाद झूमते हुए पहुंचे जिसे देखकर अभिभावक भड़क गये और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
शराबी शिक्षक को बनाया बंधक
विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने परिजनों से शिकायत किया कि हमारे विद्यालय में पांच शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति है लेकिन कोई भी शिक्षक कभी समय पर विद्यालय नहीं आते हैं जिस वजह से समय पर न तो पढ़ाई होती है और न ही समय पर मध्यान्ह भोजन बनता है। अभिभावक इस बात को जानने के बाद जब विद्यालय पहुंचे तो शिक्षक वहां से गायब थे। कुछ घंटों के बाद एक शिक्षक उधर से झूमते हुए वहां पहुंचे। शराब के नशे में विद्यालय पहुँचते ही छात्र और सभी अभिभावक हंगामा करने लगे। हंगामा देखकर वहां ग्रामीण भी पहुँच गये और शिक्षक को बंधक बना लिया।
विज्ञापन