फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Drugs worth eight crores recovered from Gaya Airport, Customs, Smugglers, Chhattisgarh, Crime

Bihar News: एयरपोर्ट पर आठ करोड़ का यह सामान देख हैरान रह गई कस्टम की टीम, तस्कर ने ट्रॉली में छिपाकर लाया था

Mon, 30 Dec 2024 01:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 30 Dec 2024 01:02 PM IST
सार

विदेशों से आने वाले यात्रियों पर एयरपोर्ट प्रशासन नजर रखती है। एयरपोर्ट से बाहर निकलने वाले यात्रियों की सघन जांच पड़ताल की जा रही है। इसी दौरान नशीले पदार्थी की इतनी बड़ी खेप को बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Drugs worth eight crores recovered from Gaya Airport, Customs, Smugglers, Chhattisgarh, Crime
गया एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने आठ करोड़ से अधिक का नशीले पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ का इंटरनेशनल मार्केट में इसकी एक किलो की कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं तस्कर की पहचान छत्तीसगढ़ राज्य के विलासपुर जिले का रहने वाला सचिन नारायणी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि तस्कर इस नशीले पदार्थ को नये साल की पार्टी के दौरान खपाने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


बैंकाक से पहुंचा था गया एयरपोर्ट 
 मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को छत्तीसगढ़ राज्य के विलासपुर जिले के रहने वाले सचिन नारायणी शनिवार को थाईलैंड की फ्लाइट से गया एयरपोर्ट पहुंचा था। कस्टम विभाग को पहले से सूचना मिली थी कि विदेशों से नशीले पदार्थ की तस्करी की जा रही है। उक्त सूचना के आधार पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बैंकाक से आने वाले फ्लाइट के लोगों की सामानों की जांच की गई। जांच के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के विलासपुर जिले के रहने वाले सचिन नारायणी के ट्राॅली बैग से कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जब आठ किलो आठ सौ ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड मारिजुआना (गांजा) देखा तो दंग रह गई। पूरी टीम यह देख हैरान रह गई कि इतनी मात्रा में नशीले पदार्थ की तस्करी होने वाली थी। यह नशीला पदार्थ उच्च श्रेणी का है। इसकी इंटरनेशनल बाजार में एक किलो ग्राम का एक करोड़ रुपए मुल्य की बताई जा रही है। तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पहले भी सोने के साथ तस्कर हुई है गिरफ्तारी 
मालूम हो कि गया एयरपोर्ट से म्यांमार, थाईलैंड और भूटान की नियमित विमान सेवा शुरू हो गई है। इसके साथ ही इंटरनेशनल उड़ान शुरू होने के साथ ही तस्करी की संभावना बढ़ जाती है। वहीं विदेशों से आने वाले यात्रियों पर एयरपोर्ट प्रशासन नजर रखती है। एयरपोर्ट से बाहर निकलने वाले यात्रियों की सघन जांच पड़ताल की जा रही है। पूर्व में भी गया एयरपोर्ट से कई बार सोने के साथ तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed