{"_id":"67bb2a75b51af267eb017e4b","slug":"bihar-news-driver-and-guard-held-goods-train-hostage-badh-patna-bihar-badh-mokama-root-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बंधक बन गई ट्रेन, मालगाड़ी के चालक और गार्ड ने की यह हरकत; जानिए क्यों हुआ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बंधक बन गई ट्रेन, मालगाड़ी के चालक और गार्ड ने की यह हरकत; जानिए क्यों हुआ ऐसा
Sun, 23 Feb 2025 07:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 23 Feb 2025 07:37 PM IST
सार
Train Hostage : इंसान, सामान के बाद अब ट्रेन भी बंधक बनाये जाने लगे। आप इसे मजाक न समझें, क्यों कि बात सच है। इससे भी बड़े आश्चर्य की बात यह है कि यह काम किसी और ने नहीं बल्कि उस ट्रेन के चालक और गार्ड ने ही किया है। इसका कारण भी आश्चर्यजनक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोगों को बंधक बनाने की कई कहानियां आपने सुनी होगी, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन को बंधक बना लेने की खबर आपने सुनी? ऐसा बिहार में हुआ है। ऐसा मामला पटना-मोकामा के बीच बाढ़ रेलवे स्टेशन पर हुआ, जहां ट्रेन को बंधक बना लिया गया। इससे भी बड़ी ताज्जुब की बात यह है कि यह कारनामा किसी और ने नहीं बल्कि ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने ही किया है।
विज्ञापन
जानिए क्या है मामला
दरअसल मालगाड़ी के चालक और गार्ड अपनी आठ घंटे की ड्यूटी पूरी कर मालगाड़ी को प्लेटफॉर्म संख्या दो पर खड़ा कर दिया और फिर दोनों अपने-अपने घर चले गये गए। लेकिन जाते-जाते उन्होंने ट्रेन को जंजीर से बांध दिया। इस संबंध में मालगाड़ी के चालक का कहना है कि शनिवार को शाम करीब 4 बजे वह मालगाड़ी को लेकर बाढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने इस माल गाड़ी को मेन लाइन में प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर लगा दी और फिर दोनों वहां से चले गए। इस संबंध में उन्होंने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पटरी से मालगाड़ी को जंजीर से बांध दिया था। उनका यह हरकत निश्चित रूप से हास्यास्पद था, लेकिन उनके इस लापवाही की वजह से उस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनों को प्लेटफॉर्म बदलकर स्टेशन पर लाना पड़ा।
विज्ञापन