फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dirty work with two minor sisters in Bettiah; Blackmailing, viral video

Bihar : दो युवकों के ब्लैकमेल से परिवार तंग; नशा देकर पहले दो बहनों से किया दुष्कर्म, अब वीडियो वायरल की धमकी

Wed, 01 May 2024 11:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 01 May 2024 11:59 AM IST
सार

दो नाबालिग बहनों के साथ उनके पड़ोस के ही दो युवकों ने यौन शोषण किया और अब वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। घटना के बाद पीड़िता की मां ने न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Bihar News: Dirty work with two minor sisters in Bettiah; Blackmailing, viral video
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में दो युवकों ने मिलकर दो सगी बहनों रेप किया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का धमकी भी दी है। पीड़िता के मां ने थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। घटना बगहा पुलिस जिले के पटखौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि दो नाबालिग बहनों के साथ उनके पड़ोस के ही दो युवकों ने यौन शोषण किया और अब वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िताओं की मां ने इस मामले में पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


दोनों को बहला-फुसला कर नशा खिलाकर दिया
पीड़िता की मां ने बताया कि वह अपनी दो बेटियों के साथ रहती हैं। प्रतिदिन मेहनत मजदूरी करने के लिए चिमनी के ईंट भट्टे पर सरेह में चली जाती है। गरीबी के कारण प्रतिदिन मजदूरी कर कमाने के बाद ही भोजन मिलता है। वही मेरी गरीबी का नाजायज फायदा उठाकर पड़ोस के दो लड़कों ने मेरे दोनों बेटियों को बहला-फुसला कर नशा खिलाकर दिया और उनके साथ दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया। साथ ही दोनों युवकों ने उसका वीडियो भी बना लिया। अब दोनों युवक उसकी बेटियों को ब्लैकमेल कर रहे और उनके साथ फिर से गंदा काम करना चाह रहे। 
विज्ञापन


दोनों बेटियों ने अपनी व्यथा सुनाई तो मां दंग रह गई
उन्होंने बताया कि वह 29 अप्रैल के शाम में वह अपने घर पर पहुंची उसकी दोनों बेटियां रो रही थी। जब वह पूछने लगी तुम दोनो क्यों रो रही हो तो दोनों शर्म के मारे कुछ भी बताने से इनकार कर रही थी। हालांकि जिद करने पर जब दोनों बेटियों ने अपनी व्यथा सुनाई तो मां दंग रह गई। जब पीड़िता कि मां इस मामले में पूछताछ के लिए आरोपी लड़कों के घर गई तो उसके साथ भी दोनों ने बदसलूकी की तथा वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे डाली। इधर, थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़कियों की मां ने मामले मे आवेदन मिला है। पुलिस मामले कि जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ित मां को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed