{"_id":"662ced9205abb7fc6101c117","slug":"bihar-news-dinanath-manjhi-owaisi-party-aimim-candidate-in-gopalganj-lok-sabha-election-2024-against-vip-nda-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election : बिहार में ओवैसी की पार्टी ने 'मांझी' पर खेल दिया दांव; गोपालगंज से भी AIMIM प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election : बिहार में ओवैसी की पार्टी ने 'मांझी' पर खेल दिया दांव; गोपालगंज से भी AIMIM प्रत्याशी
Sat, 27 Apr 2024 05:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:50 PM IST
सार
Bihar : असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक और सीट पर अपनी अपने पार्टी की उम्मीदवारी का एलान किया है। एमआईएमआईएम ने 'मांझी' का खेल करते हुए
दीनानाथ मांझी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
गोपालगंज से एमआईएमआईएम के उम्मीदवार दीनानाथ मांझी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
लोकसभा चुनाव में एमआईएमआईएम ने गोपालगंज से भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। गोपालगंज सीट से पार्टी ने दीनानाथ मांझी को अपना उम्मीदवार बनाया है। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह युवा प्रदेश अध्यक्ष आदिल हसन एवं बिहार प्रदेश के महासचिव इंजीनियर आफताब आलम ने संयुक्त रूप से किया है। इन दोनों नेताओं ने दीनानाथ मांझी को पार्टी का सिंबल भी सौंप दिया है। एमआईएमआईएम द्वारा गोपालगंज सीट से प्रत्याशी घोषित करने के बाद गोपालगंज का राजनीतिक समीकरण अब बदलने लगा है।
विज्ञापन
कौन है एमआईएमआईएम के प्रत्याशी दीनानाथ मांझी
गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी गुलाब माझी के पुत्र हैं दीनानाथ मांझी। पिछले दो लोकसभा चुनाव में भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना भाग्य आजमा चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। दीनानाथ माझी दफेदार चौकीदार संघ के जिला अध्यक्ष हैं। दीनानाथ मांझी चौकीदारों की लड़ाई जमीनी स्तर से लड़ते आ रहे हैं। गोपालगंज जिले के यह जानेमाने चेहरे हैं। अभी तक महागठबंधन और एनडीए ने ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी, लेकिन अब एमआईएमआईएम के प्रत्याशी घोषित होने के बाद गोपालगंज की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि एमआईएमआईएम का टिकट मिलने के बाद अब चुनावी माहौल बदल जाएगा।
विज्ञापन
बिना लग्न मुहूर्त के बेटे को शादी कर चर्चा में आए थे दीनानाथ मांझी
गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के बनकटा पंचायत की मुखिया नीरा कुमारी बनकटा पंचायत के निवासी चौकीदार संघ के जिलाध्यक्ष दीनानाथ मांझी की बहू है। बीते पंचायत चुनाव में मांझी की पत्नी रामसवारी देवी का मायका उत्तर प्रदेश में होने के कारण चुनाव आयोग के नियमानुसार उन्हें आरक्षण का फायदा नहीं मिलता। इस कारण दीनानाथ मांझी ने अपने पुत्र अरुण की शादी तत्काल रामपुर खरेया गांव में 24 अक्टूबर को नीरा कुमारी से तय की और 25 अक्टूबर को नामांकन पर्चा दाखिल कराया। 30 अक्टूबर को उन्हें सिंबल मिला। इसके बाद 1 नवंबर को धूमधाम से दोनों की शादी हुई। 7वें चरण के चुनाव के लिए 15 नवंबर को मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना में उसके भाग्य का फैसला हुआ। और करीब 2356 मत पाकर नीरा मुखिया बनीं। नीरा कुमारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान मुखिया कलीदया देवी को 1768 मतों के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन