Bihar News: दिलीप जायसवाल बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया एलान
Patna News: बापू सभागार में उपमुख्यमत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता फिर से एनडीए सरकार को बहुमत से जिताने जा रही है। 2025 में हम 200 प्लस सीटों के साथ एनडीए सरकार बनाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पद से इस्तीफा देने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया है। हालांकि छह महीना पहले वह इस पद पर विराजमान हो चुके थे। लेकिन, आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई थी। अब संवैधानिक तरीके से उनके नाम की एलान कर दिया गया है। दरअसल, दिलीप जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया सोमवार से ही शुरू हुई थी। उन्होंने पार्टी के चुनाव पदाधिकारी सह प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा के सामने प्रदेश अध्यक्ष के लिए अपना पर्चा दाखिल किया था। वहीं दोनों डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य मंत्री, और एमएलसी संजय मयूख दिलीप जायसवाल के प्रस्तावक बने। मंगलवार को इनके नाम पर भाजपा आलाकमान ने फिर से मुहर लगा दिया। अब दिलीप जायसवाल 2025-27 तक अध्यक्ष रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एलान कर दिया
पटना के बापू सभागार में प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एलान कर दिया है। उन्होंने 'बिहार है तैयार फिर से एनडीए सरकार' का नया नारा दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत पार्टी के सभी वरीय नेता, विधायक और मंत्री शामिल हुए। उपमुख्यमत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता फिर से एनडीए सरकार को बहुमत से जिताने जा रही है। 2025 में हम 200 प्लस सीटों के साथ एनडीए सरकार बनाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.