फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : DGP Vinay Kumar suspended SHO Vivek Jaiswal sultanganj bhagalpur bihar police

Bihar: वर्दी की हनक दिखा रहे थानेदार ने रची थी साजिश, डीजीपी के संज्ञान में आते ही पलट गई बाजी; हुए निलंबित

Fri, 16 May 2025 12:40 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 16 May 2025 12:40 AM IST
सार

Bihar: कभी-कभी कुछ पुलिस वालों पर वर्दी की हनक दिखाने का मामला दिख जाता है। बिहार के एक थानेदार पर कई बार गंभीर आरोप लगने के बाद भी उसे क्लीनचीट मिल जाती थी। अब एसएचओ को देर रात दीवार फंदवाने की सजा मिली है। डीजीपी ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी है।  

विज्ञापन
Bihar news : DGP Vinay Kumar suspended SHO Vivek Jaiswal sultanganj bhagalpur bihar police
लाइन हाजिर विवेक कुमार (बाएं) पर डीजीपी विनय कुमार (दाएं) ने की सख्त कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पुलिस मुख्यालय की सख्ती के बावजूद जिलों में पदस्थापित कुछ थानेदार और पुलिसकर्मी वर्दी की हनक दिखाते हैं, लेकिन साथ ही साथ मामले का उजागर होने पर कार्रवाई भी की जाती है। इसी तरह के एक मामले में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थानेदार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के आदेश पर सुल्तानगंज थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया हैं। 

विज्ञापन


 

Bihar news : DGP Vinay Kumar suspended SHO Vivek Jaiswal sultanganj bhagalpur bihar police
एक पक्ष के आरोपी सुभाष पोद्दार के साथ पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

अब वजह के लिए दो अलग-अलग कहानी भी जानिए 
मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस महानिदेशक विनय कुमार से सुल्तानगंज थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल के खिलाफ शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगायी थी। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांड संख्या 210/21 के तहत रात करीब 12 बजे सुल्तानगंज थाना के थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल विपक्षी पार्टी  सुभाष पोद्दार के साथ आर्थिक लाभ लेकर विपक्षी पार्टी को राहत पहुंचाया। सुभाष पोद्दार के साथ थानाध्यक्ष पीड़िता के घर पर आये और दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन जब तक घर वाले दरवाजा खोलते उससे पहले विवेक जायसवाल ने एक सिपाही को सहारा देते हुए दीवार फंदा दिया। पुलिस के अंदर कूदने से पहले ही पीड़ित मुकेश राय की पत्नी ने गेट खोल दिया। अब तक की सारी गतिविधि सीसीटीवी में कैद हो गया। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके साथ 18 सितंबर 2021 को आगजनी की गई थी, जिसमें मुकेश राय की दो बेटियां झुलस गई थी। पीड़िता का यह भी कहना है कि इस मामले में मुख्य रूप से सुभाष पोद्दार, आलोक शर्मा, उत्तम चौधरी, गुड्डू शर्मा, संगीता देवी  और अनीता देवी को आरोपी बनाया था, लेकिन बाद में अनुसंधान पदाधिकारी ने उन नामों से सुभाष पोद्दार और उत्तम चौधरी के नाम को को हटा दिया था। पीड़िता ने इस बात पर आपत्ति जाहिर करते हुए डीजीपी विनय कुमार से मिलकर उनको साउंड क्लिप सुनाते हुए कुछ फुटेज भी दिखाया। इस सब को देखने के बाद डीजीपी विनय कुमार ने सभी साक्ष्यों को जमा करने और इस पूरे मामले की एक बार फिर से  जांच कराने का आश्वासन पीड़िता को दिया है। 
यह खबर भी पढ़िए-India Pakistan: सीवान के शहीद रामबाबू सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया गया; सरकार अब घोषित पैसा भी देगी या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar news : DGP Vinay Kumar suspended SHO Vivek Jaiswal sultanganj bhagalpur bihar police
पुलिसकर्मी से घर का दीवार फंदवाते थानेदार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

सीसीटीवी का डीवीआर जब्त करने की भी की थी कोशिश 
पीड़िता का आरोप है कि जब घर वालों ने इस तरह दीवार फांदने पर आपत्ति जाहिर की तब पुलिसकर्मियों द्वारा गाली गलौज और दुर्व्यवहार के साथ हाथापाई भी की गई। उक्त महिला द्वारा यह पूछे जाने पर कि मेरे पति कोई आतंकवादी हैं या किसी नक्सली गतिविधि से जुड़े हुए हैं या कोई पाकिस्तानी एजेंट है? ऐसी क्या नौबत आ गई कि पुलिस को देर रात लगभग 12 बजे चहारदीवारी को फांदना पड़ा। इसके जवाब में पुलिस ने जो अमानवीय हरकत की उसे बयां नहीं किया जा सकता। पीड़िता ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने लड़कियों के साथ भी बदसलूकी की। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर इंस्पेक्टर ने कहा कि आपके घर में लगा हुआ सीसीटीवी का बेकअप कितने दिनों का है? डीवीआर कहाँ है यह बताईये। उन्होंने फ़ौरन साथ आये पुलिसकर्मियों को आदेश दिया कि इनका डीबीआर जब्त कर लो, लेकिन घर वालों ने उससे पहले ही डीबीआर को सुरक्षित जगह पर महफूज कर दिया।

यह खबर भी पढ़िए -Bihar News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार 30 मई को बिहार आ रहे पीएम मोदी, बिहारवासियों को देंगे कई सौगात

पीड़ित के साथ की थी मारपीट 
घटना के संबंध में पीड़ित मुकेश राय का कहना है कि विवेक जायसवाल ने उनका गिरहबान पकड़ कर जमीं पर पटक दिया और कहा गया कि तू वरीय अधिकारियों की हनक देता है? उसके इस हरकत का विरोध करने पर मुकेश राय को सिपाही ने बंदूक के कुंदे से भी मारा। मौके पर मौजूद जांच अधिकारी नीरज कुमार ने भी गाली गलौज किया। पुनः विवेक जयसवाल मुकेश राय को गाली गलौज करते हुए थाना ले गया। इस दौरान थानेदार ने कहा कि तुम्हारी फाइनल रिपोर्ट मुझे ही सुपुर्द करना है। 

विज्ञापन

Bihar news : DGP Vinay Kumar suspended SHO Vivek Jaiswal sultanganj bhagalpur bihar police
पीड़ित के घर धमकी देने पहुंचे अनुसंधानकर्ता नीरज कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

अनुसंधान अधिकारी से मिल रही है धमकी 
पीड़िता ने पटना में डीजीपी से शिकायत करते हुए कहा था कि कांड संख्या 210/21 के तहत पूर्व के अनुसंधान पदाधिकारी ने 452, 341, 323, 435, 504 और 34 दफा लगाया, लेकिन थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल के इशारे पर अनुसंधानकर्ता नीरज कुमार ने 435 को बदलकर 436 कर दिया और फिर साजिश के तहत रात के अँधेरे में थानाध्यक्ष ने मुकेश राय को बिना वारंट के गिरफ्तार कर अगले दिन जेल भेज दिया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पिता को 41 का लाभ नहीं देकर उन्हें जेल भेज दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि पिता जी के जेल से निकलते ही अगले दिन फिर अनुसंधानकर्ता नीरज कुमार फिर घर पर पहुंचा और केस में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने की धमकी देने लगा। 

Bihar news : DGP Vinay Kumar suspended SHO Vivek Jaiswal sultanganj bhagalpur bihar police
यहां है दिलखुश का प्रमाण। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

इस मामले में भी हुई थी पुलिस की किरकिरी 
एक दूसरी कहानी भी है, जिसमें सुल्तानगंज थानाध्यक्ष विवेक जायसवाल ने न सिर्फ वर्दी की हनक दिखाई बल्कि वरीय अधिकारियों को भी गुमराह किया था। मामला दिलखुश यादव का था, जिसमें 9 मार्च 2025 को इसी सुल्तानगंज के थानेदार विवेक जायसवाल के द्वारा एक संगीन मामले में दिलखुश यादव (20) की गिरफ्तारी की थी। थानेदार ने उसके साथ थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करने के लिए अपने थाना क्षेत्र में नहीं बल्कि अपने पूर्व के थाना सबौर का इस्तेमाल किया और पूरी रात उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान पुलिस को लगा कि अब वह मर जाएगा, तो उसे उठाकर मायागंज अस्पताल में सुबह के 2:30 बजे डॉ बी के जयसवाल के यूनिट में भर्ती करा दिया। इस दौरान पीड़ित परिजन लगातार सुल्तानगंज थाना के चक्कर काटते रहे। पिटाई के दौरान अर्द्ध मूर्छित दिलखुश की गंभीर हालत को देख सुबह के करीब 4 : 00 बजे पुलिस की हालत भी बिगड़ने लगी। तब आननफानन में विवेक जायसवाल ने अपने मातहतों को कहा कि दिलखुश को उठाकर किसी निजी नर्सिंग होम में दाखिला करवाओ, अगर यह मर गया तो हमलोग फंस जाएंगे। फिर पुलिस ने दिलखुश को वहां से उठाया और गायब कर दिया। सुबह में हंगामा मच गया कि इलाजरत बंदी पुलिस की हिरासत में इलाज कराते हुए दिलखुश फरार हो गया। हालाँकि मामला फरार होने का नहीं बल्कि यह थानाध्यक्ष विवेक जायसवाल के द्वारा नाटकीय साजिश का एक हिस्सा था। इस बात की जानकारी रेंज के आईजी विवेक कुमार तक भी पहुंची। उन्होंने थानेदार के इस साजिश को भांप लिया  और तल्ख़ लहजे में 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया। साथ ही यह भी कहा कि अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाना के उस टीम के  तमाम  पुलिसकर्मी  निलंबित किये जाएंगे। पुलिस ने भी अपनी बहादुरी दिखाते हुए नवगछिया के रेफरल अस्पताल में छिपकर इलाजरत दिलखुश की गिरफ्तारी दिखाई। इस पूरे पुलिसिया करतूत का पूरा साक्ष्य मायागंज अस्पताल के सीसीटीवी में दर्ज हो गया।

Bihar news : DGP Vinay Kumar suspended SHO Vivek Jaiswal sultanganj bhagalpur bihar police
सुल्तानगंज थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

अब यह है सवाल 
अब बड़ा सवाल है कि ऐसे पुलिसकर्मियों के पास फरियादी अपनी गुहार लेकर जाए तो जाए कैसे। जिन्हें रेंज के वरीय अधिकारी सम्मानित करते हों उनका पाप कोई बताये तो बताये कैसे? अगर आज पुलिस मुख्यालय तक लोग न पहुंच पाए तो उन्हें न्याय मिले तो मिले कैसे? बहरहाल पुलिस महानिदेशक पटना द्वारा मामले में संज्ञान लेने के बाद थानेदार को लाइन क्लोज किया गया, जिसकी चर्चा भागलपुर में जमकर हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed