फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dengue patients are continuously increasing in Gaya, now the number reaches 37; Health Department

Bihar News: अब डेंगू ने उड़ाए होश!, इस शहर में लगातार बढ़ रहे मरीज, संख्या पहुंची 37; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Tue, 27 Aug 2024 10:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 27 Aug 2024 10:21 AM IST
सार

गया नगर निगम के वार्ड संख्या 33 के पार्षद ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले सीजन की तरह इस बार भी गया शहर का पुलिस लाइन इलाका हाॅट स्पाॅट बन गया है। नगर निगम द्वारा इस इलाके में फोगिंग और दवा का छिड़काव नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
Bihar News: Dengue patients are continuously increasing in Gaya, now the number reaches 37; Health Department
मगध मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या दस पहुंच गया है। सभी पीड़ित मरीजों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज कराया जा रहा है। अब तक मरीजों की संख्या 37 हो गई है। इस खबर के बाद गया शहर में हड़कंप मच गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट का कहना है कि उनकी टीमें सर्वे कर रही हैं. डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

 

शहर का यह इलाका बना हाॅट स्पाॅट 

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक गया शहर के पुलिस लाइन इलाके से लगातार डेंगू वायरस से चार पीड़ित मरीज मिले है। सभी मरीजों की बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बने स्पेशल वार्ड में भर्ती कराया गया है। उक्त इलाके से डेंगू से पीड़ित मरीज मिलने के बाद सभी लोगों दहशत में आ गए हैं। लोगों का कहना है कि सिर्फ प्रचार प्रसार करने से लोग जागरूक तो हो रहे है, लेकिन डेंगू वायरस का खतरा बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग को इस ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन

 

नहीं हुआ फोगिंग व दवा का छिड़काव 

इस संबंध में गया नगर निगम के वार्ड संख्या 33 के पार्षद ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले सीजन की तरह इस बार भी गया शहर का पुलिस लाइन इलाका हाॅट स्पाॅट बन गया है। नगर निगम द्वारा इस इलाके में फोगिंग और दवा का छिड़काव नहीं हुआ है। इस बात की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया है। मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों से मिलकर डेंगू वायरस को खत्म करने वाला दवा का छिड़काव के लिए आग्रह किया जाएगा। ताकि यह इलाका डेंगू वायरस से मुक्त हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed