फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BIHAR NEWS : Deadly attack on old man near DM office in Begusarai, Crime News in Hindi. bihar police

Bihar News: DM कार्यालय के पास हो रहा था गंदा खेल, महिला और लड़कियों ने बुजुर्ग पर इस वजह से किया जानलेवा हमला

Mon, 28 Aug 2023 01:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 28 Aug 2023 01:25 PM IST
सार

Bihar News : बेगूसराय में जिला प्रशासन कार्यालय के सौ मीटर की परिधि में खानाबदोश की जिन्दगी जी रहा एक परिवार गंदा काम कर रहा है। उसका तर्क है कि हमें रहने के लिए सरकार घर नहीं दे रही है। उसके रवैये से आसपास के लोग परेशान हैं और प्रशासन खामोश।  

विज्ञापन
BIHAR NEWS : Deadly attack on old man near DM office in Begusarai, Crime News in Hindi. bihar police
डीएम कार्यालय बेगूसराय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में इवनिंग वॉक के दौरान पीडब्ल्यूडी से रिटायर कर्मचारी को डीएम कार्यालय के पास अतिक्रमण करने वाली महिला और लड़कियों ने लाठी डंडे से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। बुजुर्ग का कहना है कि इनलोगों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से भी हमला किया था। आसपास के लोगों ने खून से लथपथ बुजुर्ग व्यक्ति को सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार घायल बुजुर्ग की हालत गंभीर है। घटना नगर थाना क्षेत्र के डीएम कार्यालय के दक्षिणी द्वार की है। घायल बुजुर्ग 86 वर्षीय शिवपूजन चौधरी नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज का रहने वाले हैं।

विज्ञापन

BIHAR NEWS : Deadly attack on old man near DM office in Begusarai, Crime News in Hindi. bihar police
अस्पताल में इलाजरत बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

बेवजह की पिटाई 
घायल शिवपूजन चौधरी ने घटना के संबंध में बताया कि रोज की तरह शाम को वह गांधी स्टेडियम में ईवनिंग वॉक के लिए जा रहे थे। हड़ताली मोड़ से डीएम परिसर में प्रवेश करते ही एक लड़की ने पीछे से पत्थर मार दिया। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो महिला और उसकी दो-तीन लड़कियों ने मिलकर लाठी डंडे से पीटने लगी। इसी दौरान उनमे से किसी एक लड़की ने धारदार हथियार से उनके सिर सर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

BIHAR NEWS : Deadly attack on old man near DM office in Begusarai, Crime News in Hindi. bihar police
डीएम कार्यालय से सटे यहां होता है गंदा काम,प्रशासन मौन - फोटो : अमर उजाला

करती है गंदा काम 
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महिला डीएम परिसर में खुले आसमान के नीचे विगत दो वर्षों से रह रही है। लेकिन जिला प्रशासन इसपर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जहां एक ओर डीएम कार्यालय है वहीं यह परिवार न सिर्फ गंदगी बिखेरे रहता है बल्कि वहां के माहौल को भी गंदा किए हुए है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कई बार डीएम और एसपी से भी शिकायत स्थानीय कर चुके हैं लेकिन जिला प्रशासन इस बात पर उदासीन हैं। आसपास के लोगों का यह भी कहना है  कि यह परिवार इस तरफ से होकर गुजरने वाले लोगों को गाली गलौज एवं मारपीट भी करते हैं।

विज्ञापन

BIHAR NEWS : Deadly attack on old man near DM office in Begusarai, Crime News in Hindi. bihar police
दो साल तक यहां कर रखा था कब्जा - फोटो : अमर उजाला

गांधी स्टेडियम के भवन को कर कर रखा था अतिक्रमित  
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि विगत दो वर्षों से इस परिवार ने गांधी स्टेडियम को अतिक्रमित कर रखा था। जब कई लोगों ने डीएम से शिकायत किया कि इस लड़कियों की वजह से यहां देर रात में गलत लोगों का आना जाना हो रहा है तब प्रशासन के द्वारा इस परिवार को यहां से हटाकर नगर निगम के रेन बसेरा में भेजा गया।

BIHAR NEWS : Deadly attack on old man near DM office in Begusarai, Crime News in Hindi. bihar police
रैन बसेरा को बनाने लगी थी अड्डा - फोटो : अमर उजाला


रेन बसेरा में भी होने लगी थी शिकायत  
रेन बसेरा के कर्मचारियों और नगर निगम के दुकानदारों का कहना है कि रैन बसेरा में यह परिवार करीब एक साल तक रहा। लेकिन यहां रहने के कुछ ही दिन के बाद से यह पूरा परिवार रहने की आड़ में गंदा काम करने लगी। इस संबंध में रैन बसेरा की महिला कर्मचारी ने बताया कि जब उसके गंदा काम का हमलोगों ने विरोध किया तो हमलोगों पर वह चाक़ू से वार करने लगती थी। साथ ही यह भी धमकी देती थी कि हमें अगर तंग ल्रोगे तो रेप का केस कर देंगे। इस बात की शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर निगम को दिया जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से रैन बसेरा प्रबंधक ने इस परिवार को वहां से भगा दिया।

BIHAR NEWS : Deadly attack on old man near DM office in Begusarai, Crime News in Hindi. bihar police
पत्रकार पर लगाया था दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय पत्रकार पर लगाया दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप 
अब यह परिवार विगत दो वर्षों से डीएम कार्यालय के दक्षिणी द्वार के अंदर रहकर यहां का माहौल दूषित कर रही है।आसपास के लोगों का कहना है कि डीएम परिसर में महिला के साथ रह रही लड़कियां देर रात बेवजह घूमती रहती हैं। इतना ही नहीं लोगों द्वारा यह भी कहा जाता है कि गलत कामों में भी यह सब लड़कियां संलिप्त हैं। विगत एक सप्ताह पहले इस परिवार ने एक पत्रकार पर भी दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में आरोपी पत्रकार का कहना है कि मुझपर झूठा आरोप लगाया गया है। पुलिस मेरा लोकेशन निकालकर इस मामले की जांच कर सकती है। इस मामले में मैं पूर्णरूपेण निर्दोष हूं। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

BIHAR NEWS : Deadly attack on old man near DM office in Begusarai, Crime News in Hindi. bihar police
बेगूसराय डीएम रौशन कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

डीएम ने कहा होगी सख्त कार्रवाई 
इस मामले पर बेगूसराय डीएम रौशन कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस बात की सूचना बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार को दी गई है। इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed