फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; Dead body of youth found in Vaishali; Family members said - murdered and hanged the body

Bihar News : विधवा भाभी से शादी करने पर मिली मौत; पेड़ से झूलती मिली लाश; परिजन बोले- भाई ने ही मारकर लटकाया

Sun, 11 Aug 2024 09:20 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 11 Aug 2024 09:20 AM IST
सार

ससुर राजकिशोर सिंह ने बताया कि मेरे दमाद की हत्या उसके घर वालों ने ही कर दी है। इधर, राम प्रवेश के घरवालों ने बताया कि वह ससुराल में ही रहता था। उसने खुद ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Bihar News; Dead body of youth found in Vaishali; Family members said - murdered and hanged the body
शव का पेास्टमार्टम कराने आए परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र के साईन गांव में पेड़ से झूलती हुई युवक की लाश मिली है। परिजनों ने युवक के भाई पर ही हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक की पहचान बेलसर थाना क्षेत्र के साईन गांव निवासी संतर लाल महतो का 30 वर्षीय पुत्र राम प्रवेश कुमार महतो बताया गया है।

विज्ञापन


राम प्रवेश के घर वाले उसके दुश्मन बन गए थे
घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका हुआ था। इसी बीच ससुराल वालों ने पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा तथा इसकी सूचना को पुलिस दी। राम प्रवेश की शादी आठ साल पहले मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के किशुनपुर मोहनी गांव निवासी राजकिशोर सिंह की पुत्री नीतू देवी से हुयी थी। विधवा भाभी से शादी के बाद से राम प्रवेश के घर वाले उसके दुश्मन बन गए थे। 
विज्ञापन


घरवाले बोले- खुद ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली
ससुराल वालों का कहना है कि राम प्रवेश दो दिन पहले ही नेपाल से अपने घर साईन आया था। वह नेपाल में रह कर काम करता था और अपना गुजर बसर करता था। रामप्रवेश के दो बच्चे भी हैं। उसकी पत्नी अपने मायके में थी। और अपने घर आया था। ससुराल वालों ने आरोप लगाया कि राम प्रवेश के भाई ने हत्या कर शव को गाछी में पेड़ से लटका दिया है। ससुर राजकिशोर सिंह ने बताया कि मेरे दमाद की हत्या उसके घर वालों ने ही कर दी है। वहीं राम प्रवेश के घरवालों ने बताया कि वह ससुराल में ही रहता था। उसने खुद ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या या आत्महत्या एंगल से जांच कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed