{"_id":"6634737204d266ea74097f7e","slug":"bihar-news-dead-body-of-student-found-hanging-from-noose-in-patna-suicide-ludhiana-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना में फंदे से झूलती मिली छात्र की लाश, लुधियाना से आया था बीसीए की पढ़ाई करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना में फंदे से झूलती मिली छात्र की लाश, लुधियाना से आया था बीसीए की पढ़ाई करने
Fri, 03 May 2024 10:47 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 03 May 2024 10:47 AM IST
सार
एसकेपुरी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि कमरे में छात्र की लाश मिली है। कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक है। एफएसएल की टीम आने के बाद दरवाजा खोला जाएगा।
विज्ञापन
आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के बोरिंग रोड स्थित आनंदपुरी इलाके के मां तारा बॉय हॉस्टल में एक छात्र की लाश मिली है। उसकी लाश दीवार में लटक रही थी। कुछ लोग इसे आत्महत्या कह रहे हैं। वहीं एसकेपुरी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि कमरे में छात्र की लाश मिली है। कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक है। एफएसएल की टीम आने के बाद दरवाजा खोला जाएगा।
विज्ञापन
प्राइवेट कॉलेज से बीसीए कर रहा था
बताया जा रहा है कि लुधियाना निवासी छात्र रवि कुमार उर्फ गोलू (19) पटना के बोरिंग रोड स्थित एक प्राइवेट कॉलेज से बीसीए कर रहा था। हॉस्टल के लड़कों का कहना कि आज सुबह उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। काफी आवाज लगाने पर जब उसने प्रतिक्रिया नहीं दी तो हमलोग खिड़की से झांकने गए। वहां उसकी लाश देख दंग रह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन