फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dead body of Munger youth found in Jharkhand, murdered by friends; Police engaged in investigation

Bihar News: झारखंड में मिला मुंगेर के युवक का शव, पूजा कराने बंगाल ले गए थे दोस्त, रास्ते में कर दी हत्या

Sun, 22 Dec 2024 09:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 22 Dec 2024 09:38 AM IST
सार

पुलिस के बताया कि सोहन ठाकुर की हत्या के आरोप में सोनू मंडल और चेतन मिश्रा को मुंगेर जिले के असरगंज थाना से गिरफ्तार किया है। सीएनजी टेंपू को भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Dead body of Munger youth found in Jharkhand, murdered by friends; Police engaged in investigation
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में एंबुलेंस चालक की हत्या कर दी गई। झारखंड के शिकारीपाड़ा से उसकी लाश बरामद हुई है। मृत की पहचान मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र बिंदवाडा नवटोलिया निवासी सोहन ठाकुर उर्फ सोनू भाई (50) के रूप में हुई। शनिवार की देर रात घर में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि सोहन के दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। 

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि सोहन ठाकुर उर्फ सोनू भाई लखीसराय जिले के बड़हिया अस्तपताल में सरकारी एंबुलेंस का चालक था। 18 दिसंबर को अपने घर बिंदवाडा नवटोलिया आया था। परिजनों ने बताया कि 19 दिसंबर गुरुवार की दोपहर चेतन मिश्रा और सोनू मंडल दोपहर में घर आए थे। दोनों ने कहा कि तारापीठ मंदिर पूजा करने के लिए चलना है। लेकिन सोहन ठाकुर ने मना कर दिया। दोनों साथियों द्वारा बार-बार कहने पर सोहन तारापीठ जाने के लिए  राजी हो गया। इसके बाद तीनो सोनू मंडल की सीएनजी ऑटो से पश्चिम बंगाल के तारापीठ चले गए। इसके बाद कासिम बाजार थाना की पुलिस घर आकर जानकारी दी कि सोहन ठाकुर का शव झारखंड के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में मिला है। पुलिस ने बताया कि सोहन ठाकुर को पूरे चेहरे को कूच कूच कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


एक मामले में जेल से छूट कर आया था सोनू
पुलिस के बताया कि सोहन ठाकुर की हत्या के आरोप में सोनू मंडल और चेतन मिश्रा को झारखंड पुलिस ने  मुंगेर जिले के असरगंज थाना से गिरफ्तार किया है। इसके साथ पुलिस सीएनजी टेंपू को भी बरामद कर लिया है। परिजनों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद सोनू मंडल चेतन मिश्रा को लेकर अपने नानी घर असरगंज चला गया था। चेतन मिश्रा शास्त्री नगर मोहल्ले का रहने वाला है। भागलपुर मायागज अस्तपताल में स्वास्थ कर्मी पद पर है। वहीं सोनू मंडल कुछ माह पूर्व एक मामले में जेल से छूट कर आया था और टेंपू चलाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू और सोहन के बीच विवाद हुआ था
वारदात के बाद सोहन ठाकुर की बेटी सुप्रिया ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर पापा से बात हुई थी तो उन्होंने पूछा कि ड्राइविंग लाइसेंस का कागज घर पर आया है? मैंने कहा कि हां आ गया है। पापा ने उसे संभाल कर रखने को कहा। कुछ देर बाद पापा को कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने नहीं उठाया। इसके बाद पुलिस ने घर आकर जानकारी दी उनका शव मिला है। सुप्रिया ने कहा कि छह माह पूर्व गाड़ी चलाने को लेकर सोनू मंडल और पापा के बीच में विवाद हुआ था। इसके बाद मामला खत्म हो गया और सभी लोगों का घर पर आना जाना लगा रहता था। पुलिस ने अपील है कि वह दोनों आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed