{"_id":"66d3fcf65e115f4a8b04de86","slug":"bihar-news-dead-body-of-married-woman-found-in-nalanda-parents-said-in-laws-beat-her-to-death-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : नालंदा में विवाहिता की लाश मिली, मायके वाले बोले- ससुराल वालों ने पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : नालंदा में विवाहिता की लाश मिली, मायके वाले बोले- ससुराल वालों ने पीट-पीटकर मार डाला
Sun, 01 Sep 2024 11:04 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 01 Sep 2024 11:04 AM IST
सार
सुनीता के मामा रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि राजा साहू नशे का आदी था और जुए की लत में डूबा हुआ था। वह अक्सर सुनीता से पैसे और गहने मांगता रहता था, जिसका वह विरोध करती थी।
विज्ञापन
शव का पेास्टमार्टम कराने आए परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा के गिरियक थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना संगतपर गांव में हुई है। मृतका की पहचान 26 वर्षीया सुनीता कुमारी के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी राजा साहू की पत्नी थीं। सुनीता के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी को पीट-पीटकर मार डाला गया है।
विज्ञापन
कई जगह चोट और जख्म के निशान देखे गए
जानकारी देते हुए सुनीता के मामा रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि राजा साहू नशे का आदी था और जुए की लत में डूबा हुआ था। वह अक्सर सुनीता से पैसे और गहने मांगता रहता था, जिसका वह विरोध करती थी। इसी कारण उसके साथ मारपीट की जाती थी। शनिवार रात को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर सुनीता के दो बच्चे और सास मौजूद थी, जबकि उसका पति फरार पाया गया। मृतका के शरीर पर कई जगह चोट और जख्म के निशान देखे गए।
विज्ञापन
शव बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है
सुनीता की शादी 2017 में हुई थी। परिवार का कहना है कि उस समय भी उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। गिरियक थानेदार साकेंद्र कुमार बिंद ने इस मामले में कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन