फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dead body of IGIMS doctor found hanging in Patna; Suspect of suicide, police investigation

Bihar News: पटना में IGIMS के डॉक्टर की लाश मिलने से हड़कंप; आत्महत्या की आशंका, माता-पिता गांव गए थे

Tue, 24 Dec 2024 05:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 24 Dec 2024 05:22 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि डॉक्टर आर्यन घर में अकेला था। घटना के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। एफएसएल की टीम मौके पर जांच के बुलाया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Dead body of IGIMS doctor found hanging in Patna; Suspect of suicide, police investigation
डॉक्टर आर्यन की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पटना में डॉक्टर की फंदे से झूलता हुआ शव मिला है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। घटना दीघा थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर की है। मंगलवार दोपहर IGIMS के रेडियोलॉजिस्ट के डॉक्टर आर्यन कुमार की लाश उसके कमरे में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 
विज्ञापन


माता-पिता सुपौल गए थे
दीघा थाना की ओर से बताया गया कि IGIMS के रेडियोलॉजिस्ट डिपार्मेंट में पीजी सेकेंड ईयर का छात्र आर्यन कुमार ने खुदकुशी कर ली है। वह किराया का घर लेकर पटना में रहता था। उसके माता पिता सुपौल गए थे। वह घर में अकेला था। आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। एफएसएल की टीम मौके पर जांच के बुलाया गया है। घरवालों को सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन


रसोईघर में फंदे से लटकी मिली थी लाश 
विधि व्यवस्था डीएसपी 2 दिनेश पांडेय का कहना है कि दोपहर में सूचना मिली थी कि एक युवक ने खुदकुशी कर ली है। घटनास्थल पर आने के बाद जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि  मृतक आर्यन कुमार (29) आईजीएमएस में रेडियोलॉजिस्ट थे, जिन्होंने अपने ही कमरे में सुसाइड कर लिया। विधि व्यवस्था डीएसपी 2 दिनेश पांडेय ने बताया कि उनके पिता बैंक से सेवा निवृत कर्मी हैं और मां सुपौल में शिक्षिका हैं। कुछ दिन पहले ही उनके माता-पिता घर गए थे। घटना के संबंध में उनके दोस्तों का कहना है कि   सुबह में घर के लोग कॉल कर रहे थे। लेकिन, कॉल रिसीव नहीं हुआ। तब इनके मकान में किराएदार को कॉल किया गया। किरायेदार के साथ साथ अन्य लोगों ने भी  दरवाजा खुलवाने की कोशिश लेकिन दरवाजा नहीं खुला। फिर डॉक्टर के दोस्तों को बुलाकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की गई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर कमरे का दरवाजा तोड़ दिया गया। दरवाजा टूटने के बाद जब लोग कमरे के अंदर गये तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गये। रसोईघर में गमछे से लटके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed