{"_id":"6668861ba6ad30400704faf1","slug":"bihar-news-dead-body-of-girl-missing-for-two-days-found-in-toilet-tank-in-siwan-bihar-police-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : दो दिन से लापता बच्ची का शौचालय की टंकी से मिला शव, दो भाई-बहनों की लाश भी वहीं मिले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : दो दिन से लापता बच्ची का शौचालय की टंकी से मिला शव, दो भाई-बहनों की लाश भी वहीं मिले थे
Tue, 11 Jun 2024 10:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:45 PM IST
सार
Bihar : नौ साल की मासूम बच्ची का शव अर्द्धनिर्मित शौचालय की टंकी से बरामद हुआ है। दस दिन पहले भी दो भाई-बहनों का शव उस टंकी से बरामद हुआ था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इसी टंकी में हुई तीन मौतें।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सीवान में दो दिन से लापता बच्ची का शव शौचालय की टंकी से बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। दस दिन पहले दो अन्य भाई बहन की लाश उस टंकी से बरामद की गई थी। मामला नगर थाना क्षेत्र के इस्लामियानगर का है। मृतका की पहचान रियाज मियां की पुत्री गुड़िया खातून (9) के रूप में की गई है। दस दिन पहले भी चांद (5) और रुस्तम (6) का शव इस टंकी से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
खेलते-खेलते अचानक हो गई गायब
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले गुड़िया खातून अपने दरवाजे पर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह अचानक गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन गुड़िया का कहीं पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद आज अचानक परिजन ढूंढते-ढूंढते पास के ही निर्माणाधीन शौचालय की टंकी के पास पहुंचे तो देखा कि उसमें बच्ची का शव पड़ा हुआ है। परिजनों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जुटाया। फिर पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
10 दिन पहले भी दो बच्चों की मिली थी लाश
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस्लामियानगर स्थित अर्द्धनिर्मित टंकी में दो दिन से लापता बच्ची का शव मिला है। वहीं मृतका की मां का कहना है कि 10 दिन पहले मृतका गुड़िया के दो फुफेरे भाइयों का इसी टंकी से शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान चांद (5) और रुस्तम (6) के रूप में की गई थी। लोगों का कहना है कि जिस शख्स का वह टंकी है घरवाले यहां नहीं रहते हैं। बाहर से एक गेट लगा हुआ है, जिसमें चोरों के द्वारा तोड़कर आधे गेट की चोरी कर ली गई है। मृतका की मां का आरोप है कि हत्या कर यहां से शव फेंका गया है। मृतका के माता-पिता घूम घूम कर गाना बजाकर पैसा कमाते हैं। परिवार में कुल 20 लोग हैं। यह लोग देवरिया के लार रोड के रहने वाले हैं, जो अब यह लोग इस्लामिया नगर में रहते हैं। परिजनों का कहना है कि किसी से हमलोगों की दुश्मनी नही है। लेकिन यह बच्ची यहाँ नही पहुंच सकती हैं किसी के द्वारा हत्या कर शव को फेंका गया है।
विज्ञापन
पुलिस को आवेदन का इंतजार
इस पूरे मामले में नगर थाना प्रभारी सुदर्शन राम ने कहा कि आवेदन के हिसाब से कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल टंकी को ढकवाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।