Bihar News : शाह-नीतीश मुलाकात के बाद जदयू ने बुलाई बैठक, पार्टी कार्यालय पहुंचे विधायक समेत सभी वरीय नेता
सीएम नीतीश और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात के ठीक एक दिन बाद जनता दल यूनाईटेड ने अहम बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी के सभी वरीय नेता शामिल हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई थी। सीएम नीतीश कुमार ने गृह मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया था। सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश का गृह मंत्री को गुलदस्ता देते हुए फोटो भी खूब वायरल हो रहा है। इधर, सीएम नीतीश और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात के ठीक एक दिन बाद जनता दल यूनाईटेड ने अहम बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी के सभी वरीय नेता शामिल हुए हैं। बैठक में पार्टी के तमाम विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक और पूर्व एमएलसी समेत अन्य नेता शामिल हुए।
24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती
बता दें कि विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. के अगुवा बने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू अपने संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। इसको लेकर जदयू बैठक कर रही है। यह सारी तैयारी लोकसभा चुनाव को लेकर है। वहीं इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के साथ साथ आगामी 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के मौके पर पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली जेडीयू की बड़ी रैली की तैयारियों पर भी चर्चा चल रही है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि 2020 के चुनाव परिणाम के बाद ही चुनावी तैयारियों में लग चुकी है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है।