Bihar News : वैशाली में दिनदहाड़े बैंक डकैती, ब्रांच में घुसे अपराधी, एक करोड़ से अधिक कैश लूटकर हो गए फरार
Vaishali News : रोजना की तरह मंगलवार को भी AXIS बैंक में कामकाज चल रहा था। इसी बीच करीब आधा दर्जन अपराधी हथियार के बल पर घुस गए। बैंक स्टाफ और ग्राहकों बंधक लिया। चंद मिनट में बैंक लॉकर और कैश काउंटर पर रखे एक करोड़ से अधिक की रकम लेकर फरार हो गए।
विस्तार
वैशाली में दिनदहाड़े बैंक डकैती हुई है। करीब आधा दर्जन अपराधी दिनदहाड़े बैंक में घुसे। इसके बाद हथियार के बल पर करीब एक करोड़ से अधिक कैश लूटकर फरार हो गए। घटना लालगंज थाना के बाजार के निकट एक्सिस बैंक में हुई। मंगलवार सुबह रोजना की तरह समय पर एक्सिस बैंक खुली। सामान्य रूप से कामकाज चल रहा था। इसी बीच साढ़े 11 बजे करीब आधा दर्जन अपराधी बैंक में घुस गए। हथियारबंद अपराधियों को देखते ही बैंक के स्टाफ दहशत में आ गए। इसके बाद अपराधियों ने बैंक मैनेजर और कैश काउंटर पर मौजूद स्टाफ को बंधक बना लिया। अपराधियों ने लॉकर और कैश काउंटर पर रखे कैश बैग में भर लिया। इसके बाद फरार हो गए।
पुलिस ने बैंक मैनेजर और स्टाफ से ली सारी जानकारी
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस बैंक मैनेजर और बैंक स्टाफ से पूछताछ में जुटी है। पुलिस का कहना है कि बैंक लूट की सूचना मिली है। कितने कैश की लूट हुई, इसकी जानकारी ली जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं बैंक स्टाफ का कहना है कि चार अपराधी बैंक में बैग लेकर पहुचेे थे। तभी सभी बैंककर्मी अपने काम में व्यस्त थे। अपराधियों ने अचानक पिस्टल निकाल लिया। इसके बाद कैश काउंटर पहुंच गए। इसके बाद लूटपाट को अंजाम दिया।
तिरहुत आईजी बोले- अपराधियों की गिरफ्तारी में चल रही छापेमारी
तिरहुत आईजी पंकज सिन्हा ने कहा कि बैंक प्रबंधन द्वारा एक करोड़ के लूट की बात सामने आ रही है। सीसीटीवी जांच करने पर जानकारी मिली कि 4 अपराधी बैंक में घुसे थे। वहीं एक बाहर से रैकी कर रहा था। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। सभी अपराधी मास्क लगाए हुए थे। इधर, वैशाली पुलिस ने लूटकांड में शामिल संदिग्धों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इसमें एक महिला भी दिख रही है। इसमें तीन बदमाश बाइक से भागने दिख रहे हैं। इनके पीठ पर बैग भी दिख रहा है। पुलिस इस महिला को भी संदिग्ध बता रही है। एक अपराधी के साथ महिला बैंक लूट से पहले बैंक के ATM मे जाती हैं। लेकिन बिना पैसा निकाले वापस हो जाती है। महिला जिस युवक के साथ ATM में जाती है, वह बैंक लूट में शामिल था।