फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Darbhanga Planetarium launched from June 10, online ticket booking, 3D show organize, Nitish Kumar

Bihar : अब 10 जून से ही यहां देखिए ग्रहों और तारों की दुनिया, ऑनलाइन बुक करें टिकट

Wed, 07 Jun 2023 08:31 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 07 Jun 2023 08:31 AM IST
सार

तारामंडल के लिए बुकिंग ऑनलाइन ही होगी। शो देखने के लिए टिकट के साथ आने वाले को ही प्रवेश दिया जाएगा। वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था के लिए जगह चिह्नित किया जा रहा है। काउंटर से बुकिंग का निर्णय बाद में लिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Bihar News: Darbhanga Planetarium launched from June 10, online ticket booking, 3D show organize, Nitish Kumar
तारामंडल सह विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में  तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय का शुभारंभ 10 जून से ही होगा। पहले इसकी शुरुआत 15 जून से होने वाली थी। 3D और 2D में शो दिखाएं जाएंगे। इसके लिए जल्द ही प्रशासन द्वारा ऑनलाइन बुकिंग लिंक भी उपलब्ध करवाया जाएगा। मंगलवार को DM राजीव रौशन की अध्यक्षता में बैठक हुई। तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा के लिए निदेशालय द्वारा 15 जून चालू करने का निर्णय लिया गया था। बचे हुए काम पूर्ण होने के चलते अब 15 जून की बजाए 10 जून से ही आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। शो का समय निदेशालय स्तर से तय किया गया है। तारामंडल के लिए बुकिंग ऑनलाइन ही होगी। तारामंडल में शो देखने के लिए टिकट के साथ आने वाले को ही प्रवेश दिया जाएगा। वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था के लिए जगह चिह्नित किया जा रहा है। काउंटर से बुकिंग का निर्णय बाद में लिया जाएगा। 

विज्ञापन


सुबह 11 से देखिए ग्रहों और तारों की दुनिया
दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य संदीप तिवारी द्वारा बताया गया कि प्रवेश-निकास एवं शो का समय विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है। पूर्वाह्न 11 बजे से पूर्वाह्न 11ः45 बजे तक 2D शो दिखाया जाएगा, जिसके लिए दर्शकों का प्रवेश समय पूर्वाह्न 10ः30 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं अपराह्न 12ः15 बजे से 01 बजे तक 3D शो दिखाया जाएगा, जिसके लिए दर्शकों का प्रवेश का समय अपराह्न 12 बजे निर्धारित किया गया है। जबकि अपराह्न 02ः15 बजे से अपराह्न 03 बजे तक पुनः 2D शो दिखाया जाएगा, जिसके लिए प्रवेश का समय अपराह्न 02 बजे निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही अपराह्न 03ः15 बजे से अपराह्न 04 बजे तक 3D शो दिखाया जाएगा, जिसके लिए प्रवेश का समय अपराह्न 03 बजे निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन


बाइक पार्किंग के लिए 20 रुपये लगेंगे
वही प्राचार्य ने बताया कि प्रथम शो के लिए आये दर्शकों का पार्किंग से निकासी का समय अपराह्न 12 बजे, द्वितीय शो के पार्किंग से निकासी का समय अपराह्न 01ः30 बजे, तृतीय शो का पार्किंग से निकासी का समय अपराह्न 03ः30 बजे, तथा अंतिम शो के पार्किंग से निकासी का समय अपराह्न 04ः30 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि पार्किंग के लिए भी शुल्क का भी निर्धारण कर लिया गया है। इसमें पार्किंग में प्रति 1.5 घंटा साईकिल 05 रुपये, मोटर साइकिल 20 रुपये, निजी चार चक्का 40 रुपये, हेलमेट के लिए 05 रुपये, मिनी बस, जीप, केब, टेक्सी, टेम्पू के लिए 50 रुपये तथा पयर्टक बस/एच.सी.वी. के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। तय समय सीमा के बाद पार्किंग के लिए विलम्ब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारामंडल के अंदर कुल 150 सीट 
वही जिलाधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि तारामंडल के अंदर कुल 150 सीट हैं। तारामंडल के 03 गेट हैं। टिकट बुकिंग के लिए लिंक जल्द से जल्द आमलोगों को मुहैय्या कराया जाएगा। पहले दिन के शो की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है। तारामंडल में गाड़ी पार्किंग करने वाले को शो समाप्त होने के बाद पार्किंग खाली करने का बाध्यता होगी। वही जिलाधिकारी द्वारा प्रारम्भिक दिनों में तारामंडल की सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था के लिए संबंधित थानाध्यक्ष को रूट का आकलन कर लेने का निर्देश दिया गया है। टिकट की दर का निर्णय विभाग द्वारा लिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed