Ram Mandir : पूरे परिवार को प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या से न्यौता, जानें बिहार से सोना का क्या-क्या ले जाएंगे
Bihar News : अयोध्या के श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में चुनिंदा लोगों को न्यौता मिल रहा है। लेकिन, इस परिवार को निमंत्रण मिला है। दरभंगा महाराज के परिवार को अयोध्या आने का निमंत्रण मिला है। वह बहुत कुछ लेकर जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या राम मंदिर में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए पूरे मिथिलांचल में दरभंगा महाराजराज के पोते कुमार कपिलेश्वर सिंह को आरआएएस और रामजन्म भूमि न्यास समिति की तरफ से निमंत्रण पत्र मिला है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमंत्रण मिलने पर कुमार कपिलेश्वर सिंह ने आरआरएस और न्यास समिति का आभार जताते हुए निमंत्रण को स्वीकार किया और 22 जनवरी को अयोध्या जाने की बात कही। निमंत्रण देने आए राम जन्मभूमि न्यास समिति के सदस्य जीवेश्वर मिश्र और आरआरएस के विजय सिंह के स्वागत के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
भेंट के लिए ले जा रहे ख़ास सामान
प्राण प्रतिष्ठा में आने का निमंत्रण मिलने पर उत्साहित कपिलेश्वर सिंह ने कहा कि वे 22 जनवरी को अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा में जरूर जाएंगे। वे अपने साथ प्रभु श्री राम के लिए सोने का मुकुट के तीर धनुष और एक जोड़ा खड़ाऊं भी भेंट स्वरूप लेकर जाऊंगा। उन्होंने कहा कि निमंत्रण मिलने वे ही उनकी पत्नी बच्चे सभी लोग काफी उत्साहित है। ये हमारे लिए बहुत खुशी का क्षण है इसको शब्दों में नही बयान कर सकते है। यह सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरे मिथिला के लिए सौभाग्य की बात है कि हमलोग वहां जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे पूर्वजो द्वारा किए गए कार्यो और लोगों के आशीवार्द के कारण ही मेरा नाम चुना गया होगा। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि आपलोग जानते हैं कि महाराज रामेश्वर सिंह भारत धर्म महामंडल के अध्यक्ष हुआ करते थे और लक्षमेश्वर सिंह दयानंद सरस्वती के गौरक्षणि सभा उनके लाइफ लोंग अध्यक्ष हुआ करते थे जिसमे उनके द्वारा एक लाख रुपया दिया जाता था।
किन्हें-किन्हें मिला है निमंत्रण
निमंत्रण देने आए राम जन्मभूमि न्यास समिति के सदस्य जीवेश्वर मिश्र ने कहा कि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने पूरे भारत वर्ष से मात्र 6000 लोगों को निमंत्रण दिया गया है, जिसमें कुल 4000 हजार देश भर के साधु से संतो को बुलाया गया, जबकि मात्र 2000 प्रमुख लोग हैं इसमें कुल 50 लोग विदेश से हैं। इस मिथिलांचल से राजदरबार के कुमार कपिलेश्वर सिंह उनकी धर्म पत्नी और पुत्र को निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में साधु संतों को छोड़कर कुल 25 लोगों को निमंत्रण मिला है। वहीं पूरे उत्तर बिहार में तीन लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है।