Driving Licence : बिहार के एक जिले में नौ गाड़ियों की सूची बनी; चालक का ड्राइविंग लाइसेंस क्यों हो रहा कैंसिल?
Darbhanga News: दरभंगा में वहां जांच के दौरान बेपरवाह दिखे नौ वाहन चालकों के लाइसेंस कैंसिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इतना ही नहीं यातायात पुलिस की ओर से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर इस तरह की कड़ी कार्रवाई की बात कहीं गई है।
विस्तार
दरअसल, इन दिनों लगातार वाहन की चेकिंग की जा रही है। वहीं ट्रैफिक नियमो का उलंघन करने वालों से भारी भरकम प्रतिदिन जुर्माना वसूला जा रहा है। वाहन जांच का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी राजेश कुमार को वाहन जांच के सड़क पर उतड़ना पड़ा। उन्होंने भी तीन घण्टे तक शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर खड़े होकर वाहन जांच का न सिर्फ निर्देश दिया बल्कि खुद भी खड़े होकर मोनिटरिंग की। जुर्माने का आलम यह कि एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने अहले सुबह से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमे चौबीस घण्टे में 11 लाख 50 हजार रुपया का जुर्माना वसूला गया। इसी वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों का तीन बार से ज्यादा उलंघन करने वाले नौ वाहन चालक जिनका वाहन का रजिस्ट्रेशन नम्बर BR07AB5212, BR07P7832, BR07ER1862,B R07P 7821, BR07PC 5705, BR07PC 8303, BR07ER 3889, BR07PC 8156, BR07PD 1494, के चालको का ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल करने की अनुसंशा ट्रैफिक डीएसपी ने डीटीओ दरभंगा से किया है। यह मामला सामने आते वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया है।
इस सम्बंध में ट्रैफिक डीएसपी अवधेश कुमार ने बताया कि दरभंगा शहर में जाम की समस्या विकराल बनी हुई है। ट्रैफिक पुलिस लोगों जाम निजात दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी जांच में लगातार वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों का उलंघन किया जा रहा था। अब ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ विभाग ने सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। दरभंगा शहर में ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वाले नौ वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को कैंसिल करने के लिए डीटीओ दरभंगा को भेजा गया है।