{"_id":"64cc71ca93de79100b0c7f75","slug":"bihar-news-darbhanga-airport-authority-arrested-three-passengers-including-woman-with-three-live-cartridges-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : तीन जिंदा कारतूस ले जा रहे थे दिल्ली; फ्लाइट में चढ़ने से पहले महिला समेत 3 गिरफ्तार, कह रहे यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : तीन जिंदा कारतूस ले जा रहे थे दिल्ली; फ्लाइट में चढ़ने से पहले महिला समेत 3 गिरफ्तार, कह रहे यह बात
Fri, 04 Aug 2023 09:04 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 04 Aug 2023 09:04 AM IST
सार
Bihar News : हवाई जहाज में ब्लेड तक ले जाना मना होता है और दरभंगा एयरपोर्ट पर तीन जिंदा कारतूस मिले, वह भी दिल्ली जा रहे विमान यात्री के बैग से। महिला समेत उस टिकट के तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा एयरपोर्ट पर तीन जिंदा कारतूस के साथ तीन लोगों को एयरपोर्ट ऑथरिटी ने गिरफ्तार कर सदर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है। गिरफ्तार तीन लोगों में दो पुरुष और एक महिला यात्री शामिल हैं। यह तीनों यात्री दरभंगा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पकड़ने पहुंचे थे। पकड़े गए तीनों उम्रदराज हैं। इनके पास किसी हथियार का लाइसेंस भी नहीं है। दरभंगा के सदर SDPO अमित कुमार ने की पुष्टि करते हुए कहा सभी से पूछताछ चल रही है कि आखिर कैसे उनके बैग में गोली मिली। तीनों से अलग-अलग भी पूछताछ की जा रही है। बाकी बातें तो यह बता रहे हैं, लेकिन यह नहीं बता रहे कि बैग में गोली कहां से आई।
विज्ञापन
ऐसे हुए गिरफ्तार
इस संबंध में सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दरभंगा एयपोर्ट टर्मिनल में स्कैनिंग के दौरान एयरपोर्ट ऑथरिटी की नजर बैग में रखे गये गोली पर पड़ी। गोली देखते ही एयरपोर्ट में हड़कंप मच गया। तीनों यात्रियों को तत्काल डिटेन किया गया और सदर थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस एयरपोर्ट पर पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर सदर थाना लाया गया।
विज्ञापन
ऑपरेशन कराने जा रहे थे दिल्ली
गिरफ्तार विष्णु ठाकुर का कहना है कि वह पेशे से शिक्षक हैं और वह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए जा रहे थे। शुक्रवार को इनका ऑपरेशन होना है। इनके साथ इनकी पत्नी और साढू भी यात्रा कर रहे थे। लेकिन विष्णु ठाकुर यह नहीं बता पा रहे हैं कि इनके बैग में गोलियां कैसे बरामद की गयी। गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि उनके नाम से कोई भी हथियार का लाइसेंस भी निर्गत नहीं है। सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि यह मामला संदिग्ध है। तीनों यात्री से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन