फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CSBC Bihar declared bihar prohibition constable result 2023 for written exam, physical exam date

Bihar Result : केंद्रीय सिपाही चयन पर्षद की लिखित परीक्षा का आया रिजल्ट; अब शारीरिक परीक्षा, फिर नौकरी

Mon, 10 Jul 2023 07:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 10 Jul 2023 07:32 PM IST
सार

Bihar Prohibition Constable Result 2023 : केंद्रीय सिपाही चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने विज्ञापन संख्या 02/2022 के तहत मद्य निषेध सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। सोमवार को सफल घोषित परीक्षार्थी अब शारीरिक दक्षता परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
Bihar News : CSBC Bihar declared bihar prohibition constable result 2023 for written exam, physical exam date
सिपाही भर्ती परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय चयन पर्षद बिहार राज्य में मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही की 689 रिक्तियों के विरुद्ध सीधी भर्ती के लिए 12 नवंबर 2022 को विज्ञापन संख्या 02/2022 जारी किया था, जिसके लिखित परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को पर्षद ने दिया। केंद्रीय चयन पर्षद ने इसके लिए विज्ञप्ति जारी की। उसमें जो लिखा है उसे अमर उजाला आपको जस के तस बता रहा है...

विज्ञापन


केंद्रीय चयन पर्षद के अनुसार, कुल 3,65,215 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। लिखित परीक्षा में 2,69,370 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। 207 अभ्यर्थी कदाचार के आधार पर अयोग्य घोषित किए गए। 13,276 अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को गलत / अपूर्ण सूचना अंकित करने के कारण अभ्यर्थिता रद्द की गयी।
विज्ञापन


शारीरिक दक्षता परीक्षा होना अनिवार्य
वहीं 2,55,887 अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसके बाद भर्ती के विभिन्न कोटियों के लिए मूलतः उपलब्ध रिक्तियों के पांच गुना उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा के आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए मेधाक्रमानुसार आरक्षण कोटिवार चयन किया गया। केंद्रीय चयन पर्षद ने कहा कि अगले चरण में अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के साथ-साथ, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) यथा दौड़, गोला फेंक तथा ऊंची कूद आदि में सम्मिलित एवं उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। शारीरिक योग्यता के न्यूनतम निर्धारित मापदण्ड में कोई छूट अनुमान्य नहीं होगी। मद्य निषेध सिपाही पद पर नियुक्ति हेतु चयन के लिए अंतिम मेधा सूची शारीरिक दक्षता परीक्षा के अधीन तीनों स्पर्धाओं (यथा-दौड़, ऊंची कूद एवं गोला फेंक) में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच गुना उम्मीदवारों का चयन 
केंद्रीय चयन पर्षद ने कहा कि लिखित परीक्षा के आधार पर अगले चरण "शारीरिक दक्षता परीक्षा" के लिए पात्र अभ्यर्थियों का परीक्षाफल यहां प्रकाशित किया जा रहा है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के संबंध में सूचना अलग से प्रकाशित की जाएगी। कहा कि  लिखित परीक्षा में न्यूनतम 30 प्रतिशत अर्हतांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में से शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए मेघा क्रमानुसार एवं आरक्षण कोटिवार पांच गुना उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed