फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CRPF jawan's son shot dead by grandfather in vaishali.bihar police

Bihar News : सीआरपीएफ जवान के पुत्र को दादा ने गोली मार की हत्या, रास्ते को लेकर चल रहा था विवाद

Fri, 03 Nov 2023 03:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 03 Nov 2023 03:09 PM IST
सार

Bihar : पटना से सटे एक जिले में एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने हत्या का आरोप मृतक के दादा पर लगाया है। साथ ही पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगा है। उनका कहना है कि कल उसके दादा रायफल लेकर धमकी देने आये थे।

विज्ञापन
Bihar News : CRPF jawan's son shot dead by grandfather in vaishali.bihar police
आरोपी दादा और मृतक विक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में रास्ते के विवाद में दादा ने पोते को गोली मार का हत्या कर दी। घटना चांदपुरा ओपी क्षेत्र के चकमगोला की है। मृतक की पहचान चकमगोला निवासी सीआरपीएफ विजय शंकर सिंह के पुत्र विक्रम कुमार (24) के रूप में की गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप है कि यह हत्या विक्रम के दादा ने ही किया है। विक्रम BA का छात्र था। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना पुलिस की लापरवाही के कारण हुई है। पुलिस आरोपी पक्ष को बचाने में लगी हुई है।

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही करने का आरोप 
परिजनों ने बताया कि गुरूवार को उसके चचेरे दादा रायफल लेकर उसके घर पर आये और धमकी दी।  इस बात की जानकारी उन्होंने थाना को भी दी। इस दौरान उन्होंने वह वीडियो भी पुलिस को दिखाया जिसमें उसके चचेरे दादा दिनेश प्रसाद सिंह रायफल लेकर मृतक के घर पर आकर गाली के साथ धमकी दे रहे हैं, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने की गिरफ्तारी 
 पुलिस ने घटना के बाद तीन लोग को हिरासत में लिया भी है, जिसके पास से एक राइफल बरामद हुआ है। इस संबंध में वैशाली एसपी रवि रंजन ने बताया कि आज व्रिकांत सिंह उर्फ बिट्टु को आपसी विवाद में उसके दादा दिनेश प्रसाद सिंह के द्वारा गोली मार देने की घटना हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना में शामिल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनके पास से सिंगल बोर राईफल बरामद किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed