फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News CRPF jawan resident of Gopalganj posted in Delhi dies of heart attack

Bihar News: दिल्ली में तैनात गोपालगंज निवासी CRPF जवान की हार्ट अटैक से मौत, आज गांव पहुंचा शव

Thu, 01 Feb 2024 07:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 01 Feb 2024 07:16 PM IST
सार

बिहार के गोपालगंज जिला निवासी एक सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान दिल्ली में तैनात था, गुरुवार को उसका शव उसके पैतृक गांव पहुंचा और जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

विज्ञापन
Bihar News CRPF jawan resident of Gopalganj posted in Delhi dies of heart attack
CRPF जवान की हार्ट अटैक से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले में कटेया थाना क्षेत्र के जयसौली गांव निवासी सीआरपीएफ जवान की दिल्ली में हार्ट अटैक आने से बुधवार दोपहर को मौत हो गई। गुरुवार को जवान का शव उनके पैतृक गांव पहुंचते ही पूरे गांव में चीत्कार मच गया।

विज्ञापन


काफी संख्या में अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में भारत माता की जय का नारा लग रहा था। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के जयसौली गांव निवासी रामबदन चौबे के 43 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश चौबे 70वीं बटालियन के दिल्ली में सीआरपीएफ जवान के रूप में तैनात थे। शनिवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। बटालियन में तैनात उनके साथियों ने आनन-फानन में दिल्ली के द्वारिका स्थित वेंकटेश्वर अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


इलाज के दौरान बुधवार दोपहर सीआरपीएफ जवान ओमप्रकाश चौबे की मौत हो गई। मृतक जवान के एक पुत्र आयुष कुमार चौबे 19 वर्ष एवं पुत्री ब्यूटी कुमारी 21 वर्ष हैं। मृतक जवान की पत्नी बेबी देवी सहित परिवार के सभी सदस्य दहाड़ मारकर रो रहे थे। सीआरपीएफ जवान के मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव जयसौली में चारों तरफ मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर बाद शव पहुंचते ही उनके पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शव के साथ सीआरपीएफ के एक दर्जन से अधिक जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दी। मौके पर प्रखंड विकास प्राधिकारी कटेया धीरज कुमार दुबे प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी अलख निरंजन यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed