फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CRPF constable ashutosh kumar mishra suicide after wife torture bihar police fir registered

Bihar : सीआरपीएफ जवान के साथ पत्नी और सास करती थी अपराधी जैसा व्यवहार, इसलिए जान दी; मां के आरोप पर प्राथमिकी

Fri, 11 Apr 2025 09:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 11 Apr 2025 09:17 PM IST
सार

Bihar News : "मेरे इकलौते बेटे को उसकी पत्नी प्रताड़ित करती थी। उसकी पत्नी और सास मिलकर उसके साथ अपराधी जैसा व्यवहार करती थी। आत्महत्या के लिए उकसाती थी।"- बिहार के सीआरपीएफ जवान आशुतोष कुमार मिश्रा की मां ने बेटे की मौत के बाद यह FIR कराई है।

विज्ञापन
Bihar News : CRPF constable ashutosh kumar mishra suicide after wife torture bihar police fir registered
इकलौते बेटे आशुतोष की मौत के बाद टूटी हुई मां अब प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचीं थाने। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की खबरों की शृंखला बिहार के रहने वाले अतुल सुभाष कांड से हुई थी। अब इस बार बिहार से ऐसी ही खबर सामने आयी है। यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान आशुतोष कुमार मिश्रा की आत्महत्या के मामले में इसी तरह की बात सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के हाउस गार्ड के रूप में सेवा दे रहे सीआरपीएफ के जवान आशुतोष कुमार मिश्रा ने विधान पार्षद आवास में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार को पटना में हुई उस घटना के बाद अब उनकी मां सामने आई हैं और सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि आशुतोष की पत्नी और सास उनके साथ अपराधियों जैसा सलूक करती थीं और आत्महत्या के लिए उकसाती थीं। दोनों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


70 साल की मां ने इकलौते बेटे के खोने का दु:ख बताया
सचिवालय थाना क्षेत्र में ही विधान पार्षद आवास में मंगलवार को आत्महत्या की यह खबर सामने आयी थी। अब 70 साल की बुजुर्ग प्रमिला देवी ने सचिवालय थाने आकर अपना दु:ख बताया। उन्होंने कहा कि उनका इकलौता बेटा आशुतोष शादी के कुछ समय बाद से ही मानसिक प्रताड़ना झेल रहा था।
विज्ञापन


गया के टिकारी निवासी प्रमिला देवी ने प्राथमिकी में लिखा है कि "मेरे बेटे के पैसों और उसकी मौत पर मिलने वाली अनुकंपा नौकरी के लिए पत्नी सोनी कुमारी पाठक (मानगो, जमशेदपुर) और सास सरोज देवी (पति- हरिद्वार पाठक) उसे बार-बार आत्महत्या के लिए उकसाती थीं। वह उसे इतना तंग करती थीं कि आशुतोष जिंदगी से तंग आ गया था। खुलकर बात तक नहीं करता था। पत्नी और सास उससे अपराधियों जैसा सलूक करते हुए प्रताड़ित करती थी। अब विधान पार्षद आवास में आशुतोष की मौत होने के बाद हमारा सहारा छिन गया और उन दोनों की मुराद पूरी हो गई। मुझे न्याय चाहिए। उन दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed