{"_id":"66e1b0a01618df70da050b8e","slug":"bihar-news-crocodile-attacked-fisherman-in-bagaha-bettiah-west-champaran-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : मछली की जगह नदी से निकल आया मगरमच्छ, युवक के साथ हो गया हादसा, अस्पताल में गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : मछली की जगह नदी से निकल आया मगरमच्छ, युवक के साथ हो गया हादसा, अस्पताल में गंभीर
Wed, 11 Sep 2024 08:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 11 Sep 2024 08:30 PM IST
सार
Bihar : एक शख्स नहर के किनारे बैठकर मछली मार रहा था। तभी अचानक नहर से मगरमच्छ निकल आया और उसपर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने उस शख्स का हाथ दबोच लिया, लेकिन उस शख्स ने अपने दूसरे हाथ को उसकी आंख में घुसा दिया।
विज्ञापन
पानी की ओर भागता हुआ मगरमच्छ।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में मछली मारने के दौरान एक मछुआरे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ के इस हमला से मछुआरा पूरी तरह घायल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र वाल्मीकि नगर ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया है। घायल मछुआरे की पहचान बगहा पुलिस जिले की वाल्मीकिनगर के संतपुर सोहरिया पंचायत के कनघुसरी गांव निवासी व्यास गोड़ (45) बताया जाता है।
विज्ञापन
मछुआरे ने मौत को ऐसे दी मात
घटना के संबंध में ग्रामीण चंद्रभान शर्मा ने बताया कि मछुआरा व्यास गोड़ अपने खेत के समीप बुनियादी साइफन में मछली मारने के लिए जाल लगाया था। इसी दौरान नहर से निकलकर मगरमच्छ आ गया और व्यास गोड़ पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ के हमले में व्यास का एक हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसके हाथ की हड्डी टूट गई। मगरमच्छ व्यास को खींचकर नहर में ले जाना चाह रहा था। लेकिन व्यास गोड़ ने अपने वीरता का परिचय दिते हुए मगरमच्छ का विरोध करना शुरू किया और मगरमच्छ के आंखों में अपनी उंगलियां डाल दी। मगरमच्छ की आंख में उंगली जाते ही मगरमच्छ ने उसका हाथ छोड़ दिया और फिर व्यास गोड़ ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। घायल व्यास गोड़ वहां से चीखते-चिल्लाते भागा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे लोग उधर दौड़ पड़े और फिर घायल व्यास गोड़ के इलाज के लिए उसे उप स्वास्थ्य केंद्र वाल्मीकि नगर ले गए।
विज्ञापन
इन इलाकों में घूमते रहते हैं मगरमच्छ
ग्रामीणों का कहना है कि वाल्मीकि नगर से होकर बहने वाली नारायणी गंडक नदी के कई नहर निकले हुए हैं। उन नहरों में मगरमच्छ काफी संख्या में हैं। यह मगरमच्छ नहर से निकलकर अगल-बगल के खेत, तालाब आदि रिहायशी जगहों पर अपने शिकार की तलाश में घूमते रहते हैं।
विज्ञापन