फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Criminals tricked a young man in Banka, Bihar police failed to control crime.bihar police

Bihar News : बांका में अपराधियों ने युवक को किया छलनी, इस वजह से हुई हत्या

Thu, 24 Aug 2023 12:40 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 24 Aug 2023 12:40 AM IST
सार

Bihar News : बांका में अपराधियों ने एक युवक को गोली से छलनी कर दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल से 7 खोखे बरामद किये हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मृतक भी अपराधी छवि का था।

विज्ञापन
Bihar News: Criminals tricked a young man in Banka, Bihar police failed to control crime.bihar police
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका में अपराधियों ने एक युवक को गोली से छलनी कर दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बाराहाट थाना अंतर्गत मिर्जापुर गांव की है। मृतक की पहचान मिर्जापुर निवासी सीताराम चौधरी के पुत्र लक्ष्मण चौधरी (35) के रूप में की गई है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मृतक लक्ष्मण चौधरी भी अपराधी छवि का था।

विज्ञापन


पोखर पर घेर कर किया छलनी 
ग्रामीणों ने बताया कि मिर्जापुर गांव में स्कूल के पोखर से जलकुंभी निकाला जा रहा था। उसी समय पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने लक्ष्मण पर ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया। अपराधियों ने लक्ष्मण को लगभग आठ से दस गोलियां मारी और तब तक मारते रहे जबतक उसकी मौत नहीं हो गई। पुलिस के घटनास्थल से पुलिस ने सात खोखे बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर दर्जनों राउंड गोली चली है। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन


चार साल पहले बड़े भाई की हुई थी हत्या 
ग्रामीणों का कहना है कि लक्ष्मण चौधरी चार भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। विगत 4 साल पहले 2019 ई. में लक्ष्मण चौधरी के बड़े भाई झुनझुन चौधरी को भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मृतक लक्ष्मण चौधरी भी अपराधी छवि का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी रंजिश के कारण हुई हत्या 
पुलिस का कहना है कि लक्ष्मण चौधरी की हत्या पुराने रंजिश की वजह से हुई है। हालांकि मृतक की भाभी जमीनी विवाद बता रही है। लक्ष्मण की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। जानकारी मिलते ही डीएसपी विपिन बिहारी और बाराहाट थानाध्यक्ष सतीश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना के बाद से पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस 
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है. और आगे की कार्रवाई में जुड़ चुकी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed