फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : criminals shot young man and looted a full bag of money in Patna Bihar Police investigation

Bihar News : बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, रुपयों से भरा बैग भी लूट लिया

Fri, 28 Jun 2024 07:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 28 Jun 2024 07:05 PM IST
सार

Bihar : युवक बैग में नगद रुपये लेकर जा रहा था, तभी घात लगाए अपराधी उसपर अचानक फायरिंग करने लगे। गोलीबारी के दौरान अपराधी रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गये। अपराधियो ने रुपया लूटने के लिए वहां लगभग 6-7 राउंड गोली चलाये हैं।

विज्ञापन
Bihar News : criminals shot young man and looted a full bag of money in Patna Bihar Police investigation
घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में शुक्रवार को बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते फरार हो गया। घटना पटनासिटी के महिंद्रा शो रूम के पास की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन बाइक पर सवार लगभग सात के संख्या में अपराधी आये और बाइक सवार युवक पर फायरिंग करने लगे। गोली चलते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। युवक भागने लगे लेकिन भागने के क्रम में उसे बांह में गोली लग गई। घायल युवक की पहचान संदलपुर बाजार समित्ति निवासी दीपक कुमार के रूप में कि गई है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बहुत तेजी से वहां से फरार हो गये।

विज्ञापन


रुपया लूटने के लिए दिया घटना को अंजाम 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपक बैग में नगद रुपये लेकर जा रहा था, तभी घात लगाए अपराधी दीपक पर फायरिंग करने लगे। इस गोलीबारी में अपराधी अपनी मंशा में कामयाब हो गये और रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गये। बैग स्थानीय लोगों का कहना है कि बेखौफ अपराधियो ने  रुपया लूटने के लिए वहां लगभग छह-सात राउंड गोली चलाये, जिसमे एक गोली दीपक के कांधे में लग गयी।
विज्ञापन


दीपक को नहीं पता, बैग में कितने रुपये थे 
घायल दीपक ने बताया कि गोली लगने के बाद घायल अबस्था  में ही वह बाइक से ही एनएमसीएच पहुंच गया। फिर उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकरी मिलने के साथ ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दीपक ने पुलिस को बताया कि लगभग सात की संख्या में अपराधियो ने इस घटना को अंजाम देकर नगद रुपए लूट लिए। दीपक का कहना है कि बैग में नगद कितना था, इस बात की जानकारी मुझे नहीं है। बाद में हिसाब मिलाने लेने के बाद ही पता चल पाएगा कि बैग में कितना रुपया था, वही घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। वही इर्द गिर्द लगे सीसीटीवी कैमरा के सहारे अपराधियो की खोजबीन कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

      

दूसरी घटना पटना जिला के आलमगंज थाना और सुल्तानगंज थाना के बॉर्डर क्षेत्र के वीएनआर ट्रेनिंग कॉलेज स्थित मंदिर के पास अज्ञात अपराधियो ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी है। घटना होते ही आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और आननफानन में उसे पीएमसीएच पहुंचाया। फिलहाल उसका वहां इलाज़ चल रहा है। अपराधियों ने युवक को किन कारणों से गोली मारी है फ़िलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed