{"_id":"6751e7e25e43b278df07031d","slug":"bihar-news-criminals-shot-dead-a-grocery-businessman-in-patna-fatuha-murder-case-bihar-police-todays-news-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Thu, 05 Dec 2024 11:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:20 PM IST
सार
Murder Case in Bihar : दूकान खोलते ही बाइक पर सवार दो अपराधी आये। दुकानदार को लगा कि वह दोनों ग्राहक हैं। इसी नजरिये से दुकानदार ने पूछा - क्या चाहिए? तभी उनमें से एक ने पिस्टल निकाली और दुकानदार पर तान दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण और पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पटना में अपराधियों ने एक दूकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के अब्दुल्लाहचक गांव की है। मृतक की पहचान राजकिशोर कुमार (60) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जाँच में जुट गई।
विज्ञापन
दूकान खोलते ही अपराधियों ने कर दी हत्या
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि राज किशोर कुमार अपने घर में ही किराना दुकान चलाते थे। प्रतिदिन की तरह वह आज गुरूवार को भी दुकान खोलकर साफ सफाई कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी आए और राजकिशोर कुमार को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एवं उनके परिवार के लोग वहां जुट गए। खून से लथपथ राजकिशोर को देख परिजनों ने आनन फानन में उन्हें फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां डॉक्टरों ने राजकिशोर कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले को ले छानबीन में जुटी है। मृतक के शब को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है । जल्द ही मामले को ले कर उद्भेदन किया जाएगा।
विज्ञापन