{"_id":"67a0e8392a9e6eb36d07c904","slug":"bihar-news-criminals-shot-csp-operator-against-proteste-bhojpur-bihar-police-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीएसपी संचालक की हत्या, लूटपाट का विरोध करने पर आंख में मारी थी गोली, चार लाख कैश लेकर भी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीएसपी संचालक की हत्या, लूटपाट का विरोध करने पर आंख में मारी थी गोली, चार लाख कैश लेकर भी भागे
Tue, 04 Feb 2025 12:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:09 PM IST
सार
Bihar Police : सीएसपी संचालक अपने घर लौट रहे थे। तभी अचानक कुछ अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। जब संचालक ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने युवक की आंख में गोली मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान सीएसपी संचालक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के आरा में हथियार बंद बदमाशों ने सोमवार शाम एक सीएसपी संचालक से लूट के दौरान गोली मारकर जख्मी कर दिया। परिजनों आननफानन में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था। मंगलवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी घायल सीएसपी संचालक के पास से करीब 4 लाख रुपए भी लूट कर ले भागे। घटना शाहपुर प्रखंड के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर बांध के पास की है। मृत की पहचान बहोरनपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी स्वर्गीय राजेन्द्र राय के पुत्र धर्मेन्द्र राय (38) के रूप में हुई। वह अपने गांव दामोदरपुर में पीएनबी का सीएसपी चलाते थे।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आज धर्मेन्द्र राय गौरा बाजार स्थित पीएनबी बैंक से करीब 4 लाख रुपया निकाल कर अपने घर आ रहे थे। इसी बीच बहोरनपुर बांध के पास उजले रंग की अपाची बाइक पर सवार दो अज्ञात हथियार बंद बदमाश उसका पीछा करते हुए बीच रास्ते में रोककर लूटपाट करने लगे। इस दौरान जब सीएसपी संचालक ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उनके सर में गोली मार दी और उनके पास मौजूद 4 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। लूट के दौरान किये गये गोलीकाण्ड से सीएसपी संचालक के घायल होने की सूचना परिजन और बहोरनपुर थाना पुलिस को मिली तो परिवार वाले और स्थानीय थाना पुलिस तुरंत जख्मी को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी क्लीनिक पर लाये, जहां जख्मी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
विज्ञापन
किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है
घटना के संबंध में मृत सीएसपी संचालक के बड़े भाई धीरेन्द्र राय ने बताया कि आज मेरा छोटा भाई धर्मेंद्र राय, जो गांव में ही पीएनबी का सीएसपी चलाता था। वह गौरा बाजार स्थित पीएनबी बैंक से 4 लाख रुपया निकाल कर घर आ रहा था। इसी बीच अपाचे बाइक पर सवार हथियार से लैस दो अज्ञात बदमाश उसे रोक कर लूटपाट करने लगे। लूट-पाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फिर उनके पास मौजूद चार लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। धीरेंद्र राय ने बताया कि कुछ साल पहले भी उनके पिता की हत्या कर दी गई थी और आज फिर मेरे भाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हम लोगों के द्वारा कई बार प्रशासन से सुरक्षा की गुहार भी लगायी गई, लेकिन आज तक हम लोगों को किसी तरह का कोई सुरक्षा नहीं प्रदान किया गया है, जिसका खामियाजा हुआ कि आज मेरे छोटे भाई को भी बदमाशों ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि हम लोगों की किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है। हम लोग दमादरपुर में अपने जमीन में बाजार लगवाते हैं, इसी कारण हम लोगों को अपराधियों द्वारा टारगेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा नेता बोले- खौफ में जी रहे आम लोग
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा युवा नेता राकेश विशेश्वर ओझा भी वहां पहुंचे और उन्होंने कहा कि लगातार क्षेत्र में हो रही अपराधी घटना से सभी लोग खौफ में जी रहे हैं। पुलिस के वरीय अधिकारी इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए, जबकि घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करने वाले आरा सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ विकास सिंह ने बताया कि पेशेंट की हालत काफी नाजुक थी क्योंकि गोली उसके सीधे सिर में मारी गई है। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
2009 में पिता की हत्या हुई थी
बताया जा रहा है कि धर्मेन्द्र राय के पिता की भी 2009 में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। परिवार में दो लोगों की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। इधर, भोजपुर एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई हुई। जिस थाना क्षेत्र में हत्या और लूट हुई, वहां के थाना प्रभारी को भी एसपी ने निलंबित किया है। साथ जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर निर्देश दिया है।