{"_id":"6799122aeab83d161b0a70a8","slug":"bihar-news-criminals-shot-bihar-government-teacher-in-siwan-bihar-police-investigation-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बिहार में फिर शिक्षक को अपराधियों ने गोलियों से भूना, हालत गंभीर; पहले भी हो चुका है हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बिहार में फिर शिक्षक को अपराधियों ने गोलियों से भूना, हालत गंभीर; पहले भी हो चुका है हमला
Tue, 28 Jan 2025 10:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 28 Jan 2025 10:51 PM IST
सार
Bihar : बिहार में आज दो शिक्षकों को अपराधियों ने गोलियों का निशाना बनाया। पहली घटना दरभंगा की है, जहां सुबह में स्कूल जाने के दौरान अपराधियों ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। अब फिर दूसरे जिले में स्कूल से लौटते हुए शिक्षक को गोलियों से भून डाला।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन और स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान में बौखौफ़ अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मार कर घायल कर दिया है। शिक्षक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना जामो थाना क्षेत्र के पलटू हाता गांव के पास की है। घायल शिक्षक की पहचान ललन मांझी के रूप में हुई है। आज सुबह में अपराधियों ने दरभंगा में एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह उस समय स्कूल जा रहे थे।
विज्ञापन
स्कूल से लौटने के दौरान अपराधियों ने बनाया निशाना
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शिक्षक ललन मांझी शाम में स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रहे थे। तभी पलटू हाता गांव के पास पहुंचे ही थे की पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया, और उनपर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। गोली लगते ही शिक्षक घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और फिर अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल शिक्षक को इलाज के लिए सीवान सदर आस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुका है हमला
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि इसके पहले भी ललन मांझी पर हमला हो चुका है। अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया था। उनके साथ मारपीट की गई थी। गनीमत रही कि शिक्षक ललन मांझी उस हमले में बाल-बाल बच गए थे। उस घटना के कुछ ही माह के बाद फिर अचानक शिक्षक ललन माझी को घेर कर अपराधियों ने गोली मार दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में जामो थाना प्रभारी अभिनंदन कुमार ने बताया कि अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मार दी है। घटना के क्या कारण हैं, किस अपराधी के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है, फिलाहल स्पष्ट नहीं हुआ है। इसका पता लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। इसके पूर्व में भी शिक्षक के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है।