फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Criminals shot a young man in Patna, condition critical, Bihar Police, Crime News

Bihar News : पटना में युवक को दिनदहाड़े अपराधियों ने मारी गोली, बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था

Sat, 12 Aug 2023 10:23 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना (बाढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना (बाढ़) Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 12 Aug 2023 10:23 AM IST
सार

Patna News : स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहन कुमार अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गया था। वापस लौटने के दौरान स्टेशन रोड के नजदीक मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने उसपर गोलियां चलाने लगे।

विज्ञापन
Bihar News: Criminals shot a young man in Patna, condition critical, Bihar Police, Crime News
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड के पास की है। शनिवार सुबह युवक अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहा था, इसी दौरान बाइक सवार अपराधी आए और उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। युवक को मरा हुआ समझ अपराधी फरार हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से गोली के कई खोखे बरामद
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने फौरन युवक को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच और छानबीन में हुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के कई खोखे बरामद किए हैं। घटना की पुष्टि करते हुए बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। घायल युवक की पहचान बाढ़ थाना क्षेत्र के मिल्की निवासी मोहन कुमार (35) के रूप में हुई।
विज्ञापन


गोली लगते ही जमीन पर गिर गया मोहन कुमार
स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहन कुमार अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गया था। वापस लौटने के दौरान स्टेशन रोड के नजदीक मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने उसपर गोलियां चलाने लगे। गोली लगते ही मोहन कुमार जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच अपराधी वहां से फरार हो गए। घायल मोहन कुमार को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से पुलिस ने गोली के कई खोखे बरामद किए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed