फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Court fines singer Udit Narayan, first wife alleges, Supaul News, Family Court News

Bihar: सिंगर उदित नारायण पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना, पहली पत्नी ने लगाया यह आरोप, कहा- अब अदालत पर ही भरोसा

Tue, 17 Dec 2024 11:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 17 Dec 2024 11:48 AM IST
सार

Court News: सुपौल के परिवार न्यायालय में रंजना नारायण झा ने वर्ष 2020 में मुकदमा दायर कराया है। सोमवार को कोर्ट ने उदित नारायण झा और उनके वकील की गैरहाजिरी पर नाराजगी जताई। उन्हें 28 जनवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा गया है।

विज्ञापन
Bihar News : Court fines singer Udit Narayan, first wife alleges, Supaul News, Family Court News
उदित नारायण और उनकी पहली पत्नी रंजना झा। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

सुपौल के परिवार न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई के दौरान मशहूर पार्श्व गायक उदित नारायण झा को 10 रुपए का जुर्माना सुनाया है। साथ ही निर्धारित तारीख पर उदित नारायण झा और उनके वकील की गैरहाजिरी को लेकर भी नाराजगी जताई है। दरअसल, रंजना नारायण झा ने सुपौल के परिवार न्यायालय में उदित नारायण झा के विरुद्ध वर्ष 2020 में परिवाद दायर किया था। सोमवार को कोर्ट में इसकी सुनवाई थी। लेकिन उदित नारायण झा और उनके वकील, दोनों ही कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। जिसके बाद परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राहुल उपाध्याय ने उदित नारायण झा को जवाब दाखिल करने के लिए अगली तारीख दी है।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता के वकील अजय सिंह ने बताया कि मशहूर पार्श्व गायक उदित नारायण झा की पत्नी रंजना नारायण झा ने 2020 में अपने पति उदित नारायण झा पर अपने दाम्पत्य जीवन पुनार्थापित करने हेतु एक वाद दायर किया था। जिसकी आज अंतिम सुनवाई होनी थी। लेकिन उदित नारायण झा की तरफ से न वो खुद उपस्थित हुए और न ही जबाब दाखिल किया गया। जिसके बाद परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राहुल उपाध्याय द्वारा उदित नारायण झा को दस रुपये का दंड अधिरोपित करते हुए 28 जनवरी को जबाब दाखिल करने के लिए अंतिम मौका दिया गया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 जनवरी 2025 को होगी।
विज्ञापन


रंजना बोली - अब बीमार रहती हूं, केवल आश्वासन देते हैं उदित
इधर, रंजना नारायण झा ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। उन्हें पुरा विश्वास है कि कोर्ट एक पत्नी का जो अधिकार होता है वो दिलाएगा। उन्होंने कहा कि वह उदित जी के साथ रहना चाहती है। उम्र ज्यादा हो गई है और अब वह बीमार रहती है। ऐसे में अब वह उदित जी के साथ रहना चाहती हैं। हालांकि उदित जी की ओर से केवल आश्वासन मिलता रहा है। कहा कि बार बार उदित जी गांव आते हैं तो सिर्फ कमिटमेंट करके चले जाते हैं। फोन पर भी बात होती है तो जल्द अपने साथ ले जाने का आश्वासन देते हैं। लेकिन लेकर नहीं जा रहे। मुंबई में किसी अन्य महिला के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई जाती हूं तो मेरे पीछे गुंडे छोड़ दिए जाते हैं
रंजना ने कहा कि उदित नारायण झा से उनकी शादी वर्ष 1984 में हुई है। वह उदित नारायण की पहली पत्नी हैं और उनके साथ रहने का पूरा अधिकार है। लेकिन जब मैं मुंबई जाती हूं तो वहां मेरे पीछे गुंडे लगा दिए जाते हैं। ऐसे में अब मुझे न्याय के लिए सिर्फ कोर्ट पर भरोसा रह गया है। मुझे अब कोर्ट से न्याय की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed