{"_id":"653fa00356a7e6330708b9b7","slug":"bihar-news-congress-leader-shakeel-ahmed-said-it-is-wrong-to-look-at-kerala-blast-case-with-hamas-targeted-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : कांग्रेस नेता बोले- केरल ब्लास्ट केस को हमास से देखना गलत, इसे सांप्रदायिक बनाने की कोशिश हो रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : कांग्रेस नेता बोले- केरल ब्लास्ट केस को हमास से देखना गलत, इसे सांप्रदायिक बनाने की कोशिश हो रही
Mon, 30 Oct 2023 05:52 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 30 Oct 2023 05:52 PM IST
सार
डॉ. शकील अहमद ने कहा कि केरल में हुई घटना को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश हो रही है। केरल की घटना को हमास की घटना से जो लोग भी इसे जोड़ने की कोशिश कर रहे है वो निंदा के पात्र हैं। उनको हमास की से बिल्कुल नहीं जोड़ना चाहिए, यह हमारे देश का मामला है।
विज्ञापन
डॉ. शकील अहमद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. शकील अहमद ने केरल ब्लास्ट केस को हमास से जोड़ना गलत बताया है। दरभंगा में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केरल में हुई घटना को हमास की घटना से जोड़कर देखना गलत है। यह हमारे देश का मामला है इसको हमास जोड़ने की कोई जरूरत नहीं है। क्या भारत पहले इस तरह की आतंवादी घटना नही हुई जो इसको हमास से जोड़ रहे है। उन्होंने कहा कि भारत मे पहले भी आतंकवादी घटना बहुत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल में हुई घटना को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश हो रही
डॉ. शकील अहमद ने कहा कि केरल में हुई घटना को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश हो रही है। केरल की घटना को हमास की घटना से जो लोग भी इसे जोड़ने की कोशिश कर रहे है वो निंदा के पात्र हैं। उनको हमास की से बिल्कुल नहीं जोड़ना चाहिए, यह हमारे देश का मामला है। इस केरल की घटना को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से नहीं जोड़ना चाहिए। केरल में हुई घटना की पूरी जांच होनी चाहिए। इस घटना में जो लोग भी शामिल हैं, उनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
मोदी अब इंडिया का नाम बदलकर भारत करने में लगे हैं
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार अपनी नाकामी और भ्रष्टाचार से भटकाने के लिए देश की जनता को कभी वन नेशन वन इलेक्शन, यूनिफॉर्म सिविल कोड, इंडिया भारत के नाम पर बरगलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को इन मुद्दों से भटकने की बजाय सरकार से सवाल पूछना चाहिए की पिछले पांच वर्षों में विकास का क्या-क्या काम विकास का हमारे देश हुआ है? उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी अब इंडिया का नाम बदलकर भारत करने में लगे हैं। मोदी सरकार द्वारा NCERT से प्रस्ताव मांगा गया है जितने भी कोर्स की बुक में INDIA लिखा हुआ सभी जगह अब BHARAT कर दिया जाय। संविधान का आप संशोधन नहीं कर सकते हैं। क्योंकि आपको वह बहुमत प्राप्त नहीं है। संविधान के शुरू में ही लिखा हुआ है। मोदी जी कागज पर ही सही लेकिन करीब दस स्किम बनाये हैं जैसे खेलो इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, जागो इंडिया, उन्होंने सभी जगह से इंडिया हटाने को कह दिया है।