फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Cobra bit the son in Samastipur, the father caught the snake and reached the hospital, doctors

Bihar News : कोबरा ने बेटे को डंसा तो सांप को पकड़ अस्पताल पहुंचे पिता, डॉक्टर से कहा- जल्दी इलाज कीजिए

Fri, 28 Jul 2023 09:06 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 28 Jul 2023 09:06 AM IST
सार

Samastipur News : सांप के डंसने के बाद युवक के पिता ने सांप को ही पकड़ लिया और उसे लेकर बेटे के साथ सदर अस्पताल पहुंच गए। पिता ने डॉक्टर से कहा कि इसी सांप ने मेरे बेटो को काटा है जल्दी इसका इलाज कीजिए। 

विज्ञापन
Bihar News: Cobra bit the son in Samastipur, the father caught the snake and reached the hospital, doctors
सर्पदंश के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में युवक को ब्लैक कोबरा सांप ने डंस लिया। चौंकाने वाली बात तो यह है कि सांप के डंसने के बाद युवक के पिता ने सांप को ही पकड़ लिया और उसे लेकर बेटे के साथ सदर अस्पताल पहुंच गए। पिता ने डॉक्टर से कहा कि इसी सांप ने मेरे बेटो को काटा है जल्दी इसका इलाज कीजिए। सांप को देखने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी घबरा गए। इसके बाद डॉक्टर ने युवक को 8 वॉयल स्नेक बाइक इंजेक्शन दिया। इसके बाद युवक की हालत ठीक हुई। फिलहाल वह डॉक्टर की निगरानी में है। डॉक्टर ने कहा कि वह खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन


अमन के बाएं पैर में सांप ने डंसा
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुआरा रोड स्थित एक मुर्गी फॉर्म के पास की है। पूर्णिया निवासी विनोद लाल दास का पुत्र अमन दास गरूआरा गांव के दिलीप कुमार की मुर्गी फॉर्म पर काम करता है। गुरुवार रात वह अपने डेरा पर खाना बना रहे था। अचानक गैस सिलेंडर खत्म हो गया। वह गैस सिलेंडर लाने के लिए मुर्गी फॉर्म पर गए। उसके साथ उसने पुत्र अमन भी था। सिलेंडर लेने के बाद पिता-पुत्र मोबाइल की रोशनी जला कर लौट रहे थे। इसी दौरान मुर्गी फॉर्म के पास अचानक एक विषैले सांप ने उनके पुत्र अमन के बाएं पैर में डंस लिया। अमन चीखने-चिल्लाने लगा। उनके पिता विनोद ने तुरंत ही मोबाइल की रोशनी में एक डंडे के सहारे सांप को। इसके बाद उसे बोरी में बंद कर दिया। 
विज्ञापन

 

Bihar News: Cobra bit the son in Samastipur, the father caught the snake and reached the hospital, doctors
इसी सांप ने अमन को डंसा था। - फोटो : अमर उजाला

लोग बोले- विनोद लाल की हिम्मत दाद देनी होगी
सांप को लेकर विनोद लाल दास अपने पुत्र के साथ सदर अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर के अनुसार पीड़ित युवा का पूरी तरह से स्वस्थ है और खतरे से बाहर है। लोगों का कहना है कि विनोद की हिम्मत की दाद देनी होगी। घटना के बाद बावजूद वह घबराया नहीं। हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ने में सफलता पाई। सांप देखने में काफी डरावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed