फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar visit Bapu Tower Gardanibag patna mahatma gandhi hindi bihar news hindi

Bihar News : मुख्यमंत्री ने बापू टावर का किया निरीक्षण; कहा- उनके विचारों और आदर्शों को जान सकेगी नई पीढ़ी

Tue, 24 Sep 2024 09:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 24 Sep 2024 09:02 PM IST
सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बापू पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया।   उन्होंने कहा कि बापू टावर के लोकार्पण हो जाने पर बापू की जीवनी, उनके विचारों और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी जान सकेगी। 

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar visit Bapu Tower Gardanibag patna mahatma gandhi hindi bihar news hindi
निरीक्षण करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गर्दनीबाग पहुंचे और वहां बने बापू टावर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो भी आगंतुक बापू टावर देखने आयेंगे, वे ओरियेंटेशन हॉल में बैठकर बापू की जीवनी, उनके आदर्शों एवं कार्यों तथा बिहार की गौरव गाथा को देख सकेंगे। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान प्रेक्षागृह, प्रतीक्षा कक्ष, लाउंज, बापू के आदर्शों को आमजन में स्थापित करने हेतु कार्यों के प्रदर्शन के लिये दीर्घा, अनुसंधान केन्द्र, आगंतुक सुविधायें एवं अन्य संरचनाओं की जानकारी ली। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि बापू टावर का लोकार्पण 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।

विज्ञापन

 

Bihar News : CM Nitish Kumar visit Bapu Tower Gardanibag patna mahatma gandhi hindi bihar news hindi
मुख्यमंत्री दे रहे हैं निर्देश - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बापू की जीवनी, उनके विचारों और उनके आदर्शों को जान सकेगी नई पीढ़ी
मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि बापू टावर के लोकार्पण हो जाने पर बापू की जीवनी, उनके विचारों और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी जान सकेगी। यहां बापू के जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनायें, गांधी जी के विचार, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, बिहार से उनके लगाव तथा बापू के आदर्शों को बेहतर ढंग से रेखांकित कर प्रदर्शित किया जा रहा है ताकि आमजन यहां आकर उसे देख और समझ सकें। इस परिसर को हरा-भरा और व्यवस्थित बनाया गया है। बापू टावर बहुत अच्छा बन गया है, यह लोगों के लिये दर्शनीय होगा। हमने इसके निर्माण कार्य को कई बार आकर देखा है और समय-समय पर सुझाव भी देते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बापू टावर के आसपास के सड़कों का चौड़ीकरण करायें ताकि यहां पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सड़क के किनारे वृक्षारोपण भी करायें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : CM Nitish Kumar visit Bapu Tower Gardanibag patna mahatma gandhi hindi bihar news hindi
बापू टावर का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

2017 में चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह में की थी घोषणा 
 चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह का आयोजन 10 अप्रैल 2017 से 20 अप्रैल 2018 तक किया गया। 10 और 11 अप्रैल 2017 को राष्ट्रीय विमर्श कार्यक्रम के आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पटना में संग्रहालय के स्वरूप में 'बापू टावर' के निर्माण की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप गर्दनीबाग में सात एकड़ भूमि में भवन निर्माण विभाग ने बापू की 150वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2018 को इस भवन का शिलान्यास किया।

विज्ञापन

Bihar News : CM Nitish Kumar visit Bapu Tower Gardanibag patna mahatma gandhi hindi bihar news hindi
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

यह है विशेषता 
बापू टावर के दो मुख्य भाग हैं- आयताकार एवं शंकुकार। जी प्लस सिक्स आयताकार भवन में तीन प्रदर्शन गैलरी, प्रेक्षागृह, अस्थायी प्रदर्शनी दीर्घा, कार्यालय कक्ष, प्रतिक्षालय, म्यूजियम शॉप एवं जलपान गृह अवस्थित हैं। 102 फीट ऊंचे शंकुकार भवन में लगातार क्रम में निर्मित 5 रैम्प हैं, जिस पर गांधी जी के जीवन से संबंधित सभी जानकारियां, म्यूरल, कटआउट, स्क्रीन प्रोजेक्टर आदि के माध्यम से प्रदर्शित की गयी है।

Bihar News : CM Nitish Kumar visit Bapu Tower Gardanibag patna mahatma gandhi hindi bihar news hindi
निरीक्षण करते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

ये लोग भी थे मौजूद 
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित भवन निर्माण विभाग के अन्य वरीय अधिकारी एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed