फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar targets tejashwi yadav rjd party during pm modi jamui lok sabha election 2024

Nitish Kumar : 'अब बिहार में दंगे नहीं होते, इसलिए भटकना नहीं है', पीएम मोदी की सभा में सीएम नीतीश का आह्वान

Thu, 04 Apr 2024 12:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 04 Apr 2024 12:48 PM IST
सार

Election 2024 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल की सरकार के जमाने को याद कराते हुए कहा कि उस समय कितने दंगे होते थे, याद कीजिए। उन्होंने 2005 के पहले के बिहार की याद दिलाई और आह्वान किया कि 2024 के चुनाव में एनडीए को हर सीट पर जिताएं।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar targets tejashwi yadav rjd party during pm modi jamui lok sabha election 2024
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज करने जमुई पहुंचे। इस मौके पर वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चिराग पासवान के साथ साथ कई बड़े बड़े चेहरे भी वहां मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर हमला किये। उन्होंने राजद सरकार के जमाने को भी याद कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उस समय कितने दंगे होते थे, याद कीजिए। उन्होंने 2005 के पहले के बिहार की याद दिलाई और आह्वान किया कि 2024 के चुनाव में एनडीए को हर सीट पर जिताएं।

विज्ञापन



विज्ञापन


15 साल तक उनलोगों को मौका मिला लेकिन क्या किया
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को आपने भारत रत्न दे दिया। इसके लिए हमलोग लगातार मांग कर रहे थे। मैं आपका स्वागत करता हूं। 2005 से पहले शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकल पाता था। आज वह लोग बहुत बातें कर रहे हैं। 15 साल तक उनलोगों को मौका मिला लेकिन क्या किया। 2005 के बाद हमलोग आए तो शाम और रात में लड़का और लड़की घर से बाहर निकालते हैं। तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमलोगों के काम को अपना काम बता रहा है। हम कुछ दिन के लिए साथ क्या गए सारे काम को अपना बताने लगा। अब हम हमेशा के लिए इधर (एनडीए) आ गए हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने कितना काम किया। 2005 से पहले हिन्दू-मुस्लिम का झगड़ा होता था। मुस्लिम समुदाय से अपील है कि भूलियेगा मत। हमलोग झगड़ा नहीं होने देंगे। फिर उनलोगों को वोट दीजिएगा तो झगड़ा शुरू करवा देगा। विपक्ष के झांसे में नहीं आना है। नीतीश कुमार ने सात निश्चय समेत कई योजनाओं का जिक्र कर बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि पहले भी आठ लाख नौकरी दिए थे। अब 10 लाख रोजगार देने के वादे पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed