फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar targets Lalu Yadav Family, nawada lok sabha election candidate vivek thakur

Nitish Kumar : लालू-राबड़ी राज को याद कर नीतीश कुमार ने आज की हालत बताई- अपनी जाति भी नहीं, परिवार को बढ़ा रहे

Fri, 12 Apr 2024 03:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 12 Apr 2024 03:37 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार ने परिवारवाद पर हमला बोलते हुए कहा कि आप देखिए तो एक ही परिवार का कितना आदमी चुनाव लड़ रहा है। 

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar targets Lalu Yadav Family, nawada lok sabha election candidate vivek thakur
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा में चुनावी सभा की। उन्होंने एनडीए के प्रत्याशी विवेक ठाकुर के लिए वोट मांगा। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। कहा कि 15 साल तक पति-पत्नी ने राज किया लेकिन बिहार के कुछ नहीं किया। पहले अपने राज किया फिर पत्नी को बता दिया। बिहार में शाम में कोई अपने घर से बाहर नहीं निकलता है। लोग पैदल चलने पर मजबूर थे। क्या हालत था पहले? तेजस्वी पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि आजकल क्रेडिट लेते रहता है। अब बेटा ही बोलते रहता है कि हमने किया है। अरे, क्या काम किए हो? अनाप-शनाप बोलते रहता था, इसलिए हम हटा दिए और फिर इधर आ गए। अब हमेशा के लिए यहीं रहेंगे। 

विज्ञापन

विज्ञापन


एक ही परिवार के कई लोग चुनाव लड़ रहे हैं
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आपलोग याद कीजिए अगर हमलोग नहीं आते तो अभी तक घर में बैठे रहते। कोई नहीं पढ़ पाते और आगे बढ़ पाते। हमलोगों ने कितना काम किया। शिक्षा का विकास हुआ। जब पहली बार ही मौका मिला तो 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया। इसके बाद कई राज्यों ने भी इसको अपना लिया। सीएम नीतीश कुमार ने परिवारवाद पर हमला बोलते हुए कहा कि आप देखिए तो एक ही परिवार का कितना आदमी चुनाव लड़ रहा है। 18 साल से हैं लेकिन मैंने अपने परिवार के एक भी सदस्य को चुनाव नहीं लड़वाया। कोई जनता है क्या? इनलोगों को मौका मिलता है तो पति-पत्नी, बेटा और बेटी इन्हीं सब को आगे बढ़ा रहा। आप देखिए न एक ही परिवार के कई लोग चुनाव लड़ रहे हैं। कितना लोगों को टिकट मिल रहा है?  इन सब चीजों को याद कीजिए। हमलोगा आपलोगों के लिए काम करते हैं। लेकिन, यह लोग कमाने में लगे रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू परिवार वाले राज करना चाहते हैं
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब लड़किया बढ़ती हैं आगे बढ़ती हैं तो प्रजनन दर घटता है। बिहार में मैट्रिक पास लड़कियों में प्रजनन दर दो निकला था। देश में भी यही था। पहले क्या हालत था? कहीं भी इनलोगों ने वृक्षा रोपण नहीं करवाया। यह लोग तो किसी को नौकरी भी नहीं देते थे। जब हमलोग आए तो आठ लोगों को नौकरी दी। इसके बाद 10 लाख नौकरी और रोजगार दिया। इस बार चार लाख युवाओं को नौकरी मिल गई। हमलोगों ने 10 लाख रोजगार का वादा किया है। पांच लाख लक्ष्य पूरा हा गया। अभी सब काम हो रहा है कि लालू परिवार वाले राज करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed