फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar statement on pm narendra modi and bihar election 2025 cm face bihar

Nitish Kumar : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बता दिया- पीएम मोदी का विकल्प नहीं, अपने लिए भी मांगा समर्थन

Mon, 24 Feb 2025 03:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 24 Feb 2025 03:43 PM IST
सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न केवल अपने बारे में साफ कर दिया कि वह स्थायी रूप से पीएम मोदी के साथ रहेंगे, बल्कि यह भी कह दिया कि देश में उनका कोई विकल्प नहीं है। भागलपुर में पीएम मोदी के सामने उन्होंने बिहार चुनाव के लिए वोट भी मांग लिए।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar statement on pm narendra modi and bihar election 2025 cm face bihar
प्रधानमंत्री मोदी की सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बार न केवल यह साफ किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहेंगे, बल्कि यह भी कह दिया कि देश में अब कहीं भी इनके ही नेतृत्व में विकास होगा। जनता से कहा कि आप लोग जान लीजिए इन्हीं के साथ सब लोग हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच शेयर करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जनता से समर्थन भी मांग लिया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी का लगातार सहयोग मिल रहा है। पीएम मोदी पूरे देश के लिए काम कर रहे हैं। अब इधर-उधर कुछ नहीं। अब इनके ही नेतृत्व आगे और विकास होगा। समाज में हमलोग सबके लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने बिहार के विकास में बड़ा सहयोग दिया है
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। यह खुशी कि बात है कि बिहार के साथ पूरे देश के किसानों के खाते में सम्मान निधि योजना की राशि भेजी जा रही है। बिहार के किसानों के खाते में आज पैसे जाएंगे। आपको बता दें कि हमलोगों का शुरू से ही खेती किसानों पर फोकस रहा है। कृषि रोड मैप लागू होने से कृषि उत्पादन बढ़ा है। साथ ही मछली, दूध, मांस और अंडा का भी उत्पादन बढ़ा है। मछली उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर हो गया है। पीएम मोदी का बिहार के विकास में काफी सहयोग मिल रहा है। इस बजट मखाना बोर्ड, ग्रीनफील्ड समेत कई सौगातें बिहार को देश के बजट में मिली। इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन


लालू-राबड़ी राज पर सीएम नीतीश कुमार ने फिर बोला हमला
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग 24 नवंबर 2005 को सरकार में आए थे। लालू-राबड़ी राज पर हमला बोलते हुए उन्होंने याद दिलाया कि हमलोगों के सरकार में आने से पहले क्या स्थिति थी! लोग शाम होने के बाद घर से बाहर निकलते नहीं थे। हिन्दू-मुस्लिम करते रहते थे। मुस्लिमों का वोट लेते थे और उनपर ध्यान नहीं देते थे। सड़कें नहीं थीं। बिजली का क्या हाल था! पटना में महज आठ घंटा बिजली रहती थी। इसके बाद हमलोगों ने कितना काम किया! राज्य में डर का माहौल नहीं है। अब तो लड़का लड़की बिहार में 11 बजे रात तक काम कर रहे हैं। बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा पर कितना काम किया। 2005 में राज्य का बजट 28 हजार करोड़ रुपये का था। हमलोगों ने लगातार काम किया। अब तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक बिहार का बजट हो गया है। उन्होंने जनता से कहा कि आप जान लीजिए सबलोग पीएम मोदी के ही साथ है। इनके नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed