फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Lalu Prasad reacted on Nitish Kumar's return, said this about Rahul Gandhi; Tejashwi Yadav

Bihar: 'दरवाजा तो हमेशा...', नीतीश की महागठबंधन में वापसी पर बोले लालू यादव, राहुल गांधी पर कही ये बात

Fri, 16 Feb 2024 01:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 16 Feb 2024 01:02 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार के पाला बदलने के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि नीतीश जी की अब पाला बदलने की आदत सी हो गई है। हमने ऐसा नहीं सोचा नहीं था। 

विज्ञापन
Bihar News: Lalu Prasad reacted on Nitish Kumar's return, said this about Rahul Gandhi; Tejashwi Yadav
सीएम नीतीश कुमार, राहुल गांधी और लालू प्रसाद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई सरकार बनने के बाद पहली बार राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का सीएम नीतीश कुमार पर बयान आया है। जिस तरह से मुस्कुराते हुए नीतीश कुमार पर प्रतिक्रिया दी, उससे ऐसा लग रहा है कि वह नीतीश कुमार को फिर से मौका दे सकते हैं। नीतीश के पाला बदलने के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि नीतीश जी की अब पाला बदलने की आदत सी हो गई है। हमने ऐसा नहीं सोचा नहीं था। गुरुवार को नीतीश कुमार से प्रेम से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि विधानसभा परिसर से वह उतर रहे तो मैं चढ़ रहा था। मैंने उन्हें शुभकामना और बधाई भी दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


दरवाजा तो खुला ही रहता है हमेशा
नीतीश कुमार को फिर मौका देने के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि आयेंगे तो देखेंगे। वहीं दरवाजा खुला रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दरवाजा तो खुला ही रहता है हमेशा। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में कोई कमी नहीं है। वह प्रधानमंत्री बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी बोले- सीएम नीतीश थक चुके हैं
वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप तो जानते ही हैं हमारे मुख्यमंत्री कैसे हैं। जब वह भाजपा छोड़कर हमारे साथ आए थे तो कहा कि मर जाऊंगा लेकिन भाजपा में नहीं जाऊंगा। हमलोग सोचे कि शायद वह इस बार नहीं जाएंगे। इसलिए साथ रहे। लेकिन, वह फिर से पलट गए और जाकर भाजपा के साथ मिल गए। तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अब थक चुके हैं। यह बात जनता भी जान चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed